न्यूज़भारतहेडलाइंस

रोहित-जडेजा के शतक ने बढ़ाया इंग्लैड का बीपी, सरफराज की डेब्यू फिफ्टी ने जीता दिल; 300 पार हुआ इंडिया का स्कोर

खबर टीम इंडिया की। कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए। स्टंप्स तक रवींद्र जडेजा 110 और कुलदीप यादव 1 रन बनाकर नॉटआउट रहे। इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज मार्क वुड ने तीन विकेट लिए। रोहित और जडेजा ने चौथे विकेट के लिए 204 रन की पार्टनरशिप की। यह इस सीरीज में भारत की ओर से हुई पहली सेंचुरी पार्टनरशिप है।

खराब रही शुरुआत
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 3 विकेट सिर्फ 33 रन के स्कोर पर गिर गए। यशस्वी जायसवाल (10), शुभमन गिल (0) और रजत पाटीदार (5) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित ने नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरे रवींद्र जडेजा के साथ 204 रन की पार्टनरशिप कर भारतीय पारी को संभाला। इन दोनों के अलावा सरफराज खान ने अर्धशतक लगाया।

जडेजा-रोहित का शतक
रोहित ने करियर का 11वां टेस्ट शतक जमाया। वे 196 गेंदों पर 14 चौके और 3 छक्के की मदद से 131 रन बनाकर आउट हुए। मार्क वुड ने उन्हें बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। वुड ने इससे पहले जायसवाल और गिल का विकेट भी लिया था। दूसरी ओर रवींद्र जडेजा ने करियर का चौथा टेस्ट शतक जमाया। वे अपनी पारी में अब तक 212 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्के जमा चुके हैं। रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के बीच 204 रन की साझेदारी हुई। यह साझेदारी रोहित के विकेट के साथ टूटी। रोहित 131 रन बनाकर मार्क वुड का शिकार बने।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *