न्यूज़भारतहेडलाइंस

टीम इंडिया ने चटाई अंग्रेजों को धूल, रिकॉर्ड 434 रन से जीता राजकोट टेस्ट; सीरीज में 2-1 से आगे हुई टीम इंडिया

खबर टीम इंडिया की। टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट रिकॉर्ड 434 रन से जीत लिया है। 557 रन के टारगेट के सामने इंग्लैंड टीम चौथी पारी में 122 रन ही बना सकी। रवींद्र जडेजा ने मार्क वुड को कैच आउट कराया, इसी के साथ टीम ऑलआउट हुई। जडेजा ने 5 विकेट लिए, उन्होंने पहली पारी में शतक भी लगाया था। रन के अंतर से टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले टीम ने 2021 में मुंबई के वानखेड़े मैदान पर न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया था।

जायसवाल ने लगाई बैजबाल की क्लास
दूसरी पारी में भारत से यशस्वी जायसवाल ने 214 रन और शुभमन गिल ने 91 रन बनाए। वहीं पहली पारी में रोहित शर्मा ने 131 और रवींद्र जडेजा ने 112 रन बनाए। सरफराज खान ने दोनों पारियों में फिफ्टी लगाई। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट लिए थे। इंग्लैंड से बेन डकेट ने पहली पारी में 153 रन बनाए। उनके अलावा दोनों पारियों में कोई भी प्लेयर फिफ्टी नहीं लगा सका। निरंजन शाह स्टेडियम में पहली पारी में भारत ने 445 और इंग्लैंड ने 319 रन बनाए थे। भारत ने दूसरी पारी 430 पर डिक्लेयर की थी।
पहले

रविंद्र जडेजा ने लिए 5 विकेट
इंग्लैंड ने चौथे दिन के तीसरे सेशन में 18/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 50 रन के स्कोर तक 7 विकेट गंवा दिए। टॉम हार्टले और बेन फोक्स ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन दोनों 16-16 रन बनाकर आउट हो गए। आखिर में मार्क वुड ने 15 बॉल पर 33 रन बनाकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। लेकिन होम ग्राउंड पर रवींद्र जडेजा ने 5 विकेट झटके और इंग्लैंड की पारी 122 रन पर सिमट गई। सेशन में इंग्लैंड ने 31.2 ओवर बैटिंग कर 104 रन बनाए।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *