न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने यूपी को दी 10 लाख करोड़ की सौगात, 14619 प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ; कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम

उमाकांत त्रिपाठी। PM मोदी ने लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का उद्घाटन किया। 10 लाख करोड़ के 14619 प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। योगी ने यूपी की नई परिभाषा दी। बोले-यूपी मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल। देश-दुनिया के करीब 5 हजार मेहमान इस वक्त लखनऊ में हैं। उम्मीद की जा रही है कि इससे 33.5 लाख से ज्यादा रोजगार मिल सकेंगे। वहीं, अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा,”वोट चाहिए इसलिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो रही है। ये पहले भी हो सकती थी।”

पढ़िए पीएम के भाषण की बड़ी बातें
यूपी को एक ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाएंगे
PM मोदी बोले,”जितना किसान को फायदा होगा, उतने फायदे का बिजनेस होगा। हर हिंदुस्तानी को गर्व होता है, यूपी को एक ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाएंगे, बाकी राज्य भी सीखें।”

कांग्रेस को चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देना पसंद नहीं आया
PM मोदी ने कहा,”उत्तर प्रदेश की धरती के बेटे चौधरी चरण को भारत रत्न दिया, ये बात कांग्रेस को पसंद नहीं आई। उनका नाम लेकर राजनीति करने वाले कई दलों ने उनकी बातों को नहीं माना। उन्होंने छोटे किसानों के लिए जो किया, वह देश कभी नहीं भूल सकता। कांग्रेस गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़ों का सम्मान नहीं करती है।”

मैं वेडिंग इन इंडिया के लिए कहता हूं…
PM मोदी ने कहा,”जब आप घूमने जा रहे हैं, तब वहां जो भी कुछ खास बनता हो, उसे खरीदने के लिए 10% रकम जरूर रखे। इससे एमएसएमई को बढ़ावा मिलेगा। अमीरी का फैशन चल पड़ा है। शादी विदेश में करो। इतना बड़ा देश, क्या यहां शादी नहीं कर सकते हैं। मैं वेडिंग इन इंडिया कहता हूं। देश के लिए काम करके भी उसकी सेवा होती है।”

हम 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे
PM मोदी ने कहा,”मोदी की गारंटी है कि हर भारत के वासी को उसका हक मिले। चाहे पक्का घर हो, मुफ्त इलाज हो। साथियों मोदी आज उनको भी पूछ रहा है, जिन्हें पहले किसी ने नहीं पूछा। हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ मकान बनाए। 10 हजार बहनों को सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़ा है। अभी तक 1 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। तय किया है कि 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाकर रहेंगे।”

मोदी की गारंटी की बहुत चर्चा है…
PM मोदी ने कहा,”आज आप दुनिया में कहीं भी जाए, भारत को लेकर अभूतपूर्व पॉजीटिविटी दिख रही है। 4-5 दिन पहले कतर की विदेश यात्रा से लौटा हूं। हर देश भारत की ग्रोथ स्टोरी को लेकर पॉजीटिविटी से भरा हुआ है। आज देश में मोदी की गारंटी बहुत चर्चा है। लेकिन पूरी दुनिया भारत को बेहतर रिटर्न की गारंटी मान रही है।”

यूपी में बिजनेस कल्चर डेवलप हुआ
PM मोदी ने कहा,”7 साल में क्राइम कम हुआ है, बिजनेस कल्चर का विस्तार हुआ। बीते 7 साल में यूपी में व्यापार, विकास और विश्वास का माहौल बना। बदलाव की सबकी नियत है, तब उसे कोई रोक नहीं सकता है। बीते कुछ साल में यूपी से होने वाले एक्सपोर्ट अब दो गुना हो चुका है। आज यूपी वो राज्य है, जहां देश के सबसे ज्यादा एक्सप्रेस-वे हैं। जहां सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। जहां देश की पहली रैपिड रेल चल रही है।”

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *