न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में किया 34,427 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, कांग्रेस पर साधा निशाना

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें बिलासपुर में 303 करोड़ से बने फ्लाई ओवरब्रिज, भिलाई में 280 करोड़ की लागत से बने 50 मेगावॉट सोलर प्लांट, रायगढ़ में NTPC के 16 सौ मेगावॉट के सुपर थर्मल स्टेशन का लोकार्पण और फेज-टू का शिलान्यास शामिल हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो आज भी 1 रुपए में से 15 पैसे ही जनता तक पहुंचते।

कांग्रेस पर साधा निशाना
कांग्रेस आज भी परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से आगे सोच ही नहीं पाती। जो सिर्फ अपने परिवारों के लिए काम करते हैं वो आपके परिवारों के बारे में कभी सोच नहीं सकते। जो सिर्फ अपने बेटे-बेटियों का भविष्य बनाने में जुटे हैं, वो आपके बेटे-बेटियों के भविष्य की चिंता नहीं कर सकते। मोदी ने कहा कि सोलर ऊर्जा के जरिए हम देश के हर घर को सूर्य घर बनाना चाहते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से पूरी मदद मिलेगी। रायपुर के इनडोर स्टेडियम में आयोजित ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय, मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे।

क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जय जोहार से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 90 से ज्यादा स्थानों से जुड़े सभी लोगों को अभिनंदन करता हूं। विधानसभा चुनाव में आपने हम सभी को बहुत आशीर्वाद दिया है। आपके इसी आशीर्वाद का परिणाम है कि आज हम विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आपके बीच में हैं। भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी, ये बात आज इस आयोजन से और पुष्ट हो रही है। विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के सशक्तिकरण से होगा। विकसित छत्तीसगढ़ की नींव मजबूत होगी। इसलिए यहां के विकास से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण हुआ है।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *