न्यूज़भारतहेडलाइंस

31 साल की बिजनेसवुमन की दीवानगी, प्यार के लिए युवक को करा दिया किडनैप; मैट्रीमनी ऐप से निकाला नंबर

खबर टीम इंडिया की। हैदराबाद में 31 साल की बिजनेसवुमन ने शादी करने के लिए एक टीवी एंकर का पीछा किया और फिर उसे किडनैप करा लिया। शुक्रवार 23 फरवरी को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने एंकर की निगरानी करने के लिए उसकी कार पर ट्रैकिंग डिवाइस इंस्टॉल की थी, ताकि वो कहां जाता है, इसका पता लगाया जा सके।

क्या है पूरा मामला…
डिजिटल मार्केटिंग बिजनेस करने वाली बोगीरेड्‌डी तृष्णा ने टीवी एंकर प्रणव सिस्टा की फोटो मैट्रिमनी साइट पर देखी थी। इसके बाद उसने उस अकाउंट से बातचीत शुरू कर दी। हालांकि, थोड़े ही समय में महिला को समझ आ गया कि अकाउंट किसी और का है और इसमें यूजर ने अपना फोटो न लगाकर एंकर का फोटो लगाया है। इसके बाद महिला ने इस प्रोफाइल को खंगाला और एक फोन नंबर ढूंढ निकाला, ये नंबर एंकर का था। इसके बाद महिला ने एंकर को मैसेज भेजा। एंकर ने उसे बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने उसका फोटो लगाकर फेक प्रोफाइल बनाया है और उसने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

ऐसे बनाया खौफनाक प्लान
फिर भी महिला ने एंकर को मैसेज भेजना बंद नहीं किया। इसके बाद एंकर ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। लेकिन महिला नहीं मानी, उसने ठान लिया था कि एंकर से ही शादी करेगी। इसके लिए उसने एंकर को किडनैप करने का प्लान बनाया, ताकि उससे बात करके गलतफहमी दूर की जा सके। इसके लिए महिला ने चार लोगों को हायर किया जो एंकर को किडनैप करें और विक्टिम की कार में ट्रैकिंग डिवाइस भी लगाई, जिससे एंकर की मूवमेंट पर नजर रखी जा सके। 11 फरवरी को उन चारों लोगों ने एंकर को किडनैप कर लिया और उसे महिला के ऑफिस ले गए। यहां इन लोगों ने उस एंकर को बुरी तरह मारा।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *