न्यूज़भारतहेडलाइंस

तमिलनाडु दौरे पर पीएम मोदी, बोले- बीजेपी से घबराए कुछ लोग; AC कमरों को लेकर साधा निशाना

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल से तमिलनाडु पहुंचे। वे तिरुपूर के पल्लदम में पिछले साल जुलाई से शुरू हुई 6 महीने की पदयात्रा एन मन एन मक्कल (मेरी भूमि, मेरे लोग) कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत अमित शाह ने की थी।

पीएम ने साधा निशाना
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए PM ने कांग्रेस, तमिलनाडु की DMK सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK का गठबंधन राज्य को दोनों हाथों से लूटने के लिए हुआ है। ये भाजपा को मिल रहे समर्थन से घबरा गए हैं।

PM ने दिया बयान
PM ने हिन्दी भाषा को लेकर DMK के मंत्रियों के द्वारा दिए गए पिछले बयान पर इशारों में निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा- कुछ लोग दिल्ली के एयर कंडीशन कमरों में बैठकर देश को टुकड़ों में देखने की कोशिश करते हैं। देश को टुकड़ों में बांटने की कोशिश करते हैं।

PM के भाषण की बड़ी बातें…
1. तमिलनाडु विकास की राजनीति का वाइब्रेंट सेंटर बना
मोदी ने कहा- जो राजनीति के समीकरण बनाते हैं वे लिख लें कि इस बार देश का भाग्य पक्का करने में तमिलनाडु सबसे आगे होगा। 2024 में तमिलनाडु की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। तमिलनाडु देश में विकास की राजनीति का वाइब्रेंट सेंटर बनने जा रहा है। जो ऐतिहासिक ‘एन मन एन मक्कल’ पदयात्रा आज पूरी हुई है वो इसका सबसे बड़ा सबूत है।

2. संयुक्त राष्ट्र में तमिल कविता की हुई चर्चा
मोदी ने कहा- मेरे लिए तमिल भाषा और तमिल संस्कृति बेहद खास रही है। संयुक्त राष्ट्र में मैंने जो तमिल कविता पढ़ी, उसकी विश्व स्तर पर चर्चा हो रही है। वाराणसी में मैंने काशी तमिल संगमम का आयोजन किया। हमारे देश और तमिलनाडु की महान परंपरा का सम्मान करते हुए मैंने ‘सेन्गोल’ को संसद में सर्वोच्च आसन पर स्थापित करवाया।

पीएम मोदी बोले
3. कन्याकुमारी से एकता यात्रा शुरू की, अपनी सरकार में इसके दोनों उद्देश्य पूरे किए
मोदी ने कहा- 1991 में मैंने कन्याकुमारी से एकता यात्रा शुरू की थी। वह यात्रा दो उद्देश्यों को पूरा करने के लिए शुरू की गई थी – एक था श्रीनगर के लालचौक पर भारतीय तिरंगे को फहराना और दूसरा अनुच्छेद 370 को हटाना। आज ये दोनों कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो गए हैं। और अब, ‘एन मन एन मक्कल’ पदयात्रा तमिलनाडु को एक नए रास्ते पर ले जा रही है।

पीएम मोदी ने कहा

4. MGR और जयललिता ने जनकल्याण के लिए अपना पूरा जीवन दिया
MGR ने परिवार के आधार पर नहीं, बल्कि प्रतिभा के आधार पर लोगों को आगे बढ़ाया। लेकिन दुर्भाग्य से आज तमिलनाडु में DMK के कारण जो राजनीति हो रही है, वो MGR साहब के लिए अपमान जैसी है। अगर MGR के बाद कोई था तो वो अम्मा जयललिता जी थीं, जिन्होंने तमिलनाडु के जनहित और जनकल्याण के लिए अपना पूरा जीवन दिया।

5. कांग्रेस-DMK 10 साल तक रहे सत्ता में
मोदी ने कहा- पिछले 10 साल में बीजेपी सरकार ने तमिलनाडु को विकास के कार्यों के लिए पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा पैसे दिए हैं। आप ये भी याद रखिए कि DMK और कांग्रेस लंबे समय से एक दूसरे के सहयोगी हैं। 2004-14 तक DMK के लोग कांग्रेस की UPA सरकार के बड़े मंत्रालयों में मंत्री थे। लेकिन इसके बाद भी इन लोगों ने तमिलनाडु के लोगों के विकास को प्राथमिकता नहीं दी।

6. 2024 में INDIA गठबंधन की लूट
मोदी ने कहा- कुछ लोग झूठ बोलकर, जनता को आपस में बांटकर, लोगों को लड़वाकर अपनी कुर्सी बचाना चाहते हैं। INDIA गठबंधन के लोग केंद्र में अपनी हार मान चुके हैं लेकिन इनकी कोशिश है कि कैसे तमिलनाडु जैसे राज्यों में लूटने का लाइसेंस बना रहे। लेकिन 2024 में जनता ने मन बना लिया है कि इनकी लूट की हर दुकान पर ताला लगाना है।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *