न्यूज़भारतहेडलाइंस

तमिलनाडु सरकार के ऐड पर मचा बवाल, सरकारी विज्ञापन में दिखाया चीन का रॉकेट: पीएम मोदी ने साधा निशाना

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु दौरे के दूसरे दिन कुलाशेखरपट्‌टीनम में ISRO के नए लॉन्च कॉम्प्लेक्स की नींव रखी। इस प्रोजेक्ट को लेकर राज्य की DMK सरकार के पशुपालन मंत्री अनिता राधाकृष्णन ने स्थानीय अखबारों में एक ऐड जारी किया। विज्ञापन में चीन का झंडा लगा रॉकेट नजर आ रहा है।
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने DMK के अखबार में छपे विज्ञापन की कटिंग शेयर किया। उन्होंने लिखा- DMK के मंत्री थिरू अनिता राधाकृष्णन द्वारा आज प्रमुख तमिल दैनिकों को दिया गया यह विज्ञापन चीन के प्रति DMK की प्रतिबद्धता और हमारे देश की संप्रभुता के प्रति उनकी उपेक्षा का प्रतीक है।
दो दिन से तमिलनाडु में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विज्ञापन को लेकर DMK सरकार पर निशाना साधा। मोदी ने तिरुनेलवेली में रैली को संबोधित करते हुए कहा- DMK सरकार भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। वे ISRO लॉन्च पैड का श्रेय लेने के लिए अखबार के विज्ञापन में भी चीन का स्टिकर चिपका रहे हैं।

पीएम मोदी बोले
मोदी ने तिरुनेलवेली में कहा- DMK एक ऐसी पार्टी है जो काम नहीं करती है, लेकिन झूठा श्रेय लेने के लिए आगे रहती है। ये लोग हमारी योजनाओं पर अपने स्टिकर चिपकाते हैं। अब उन्होंने हद पार कर दी है, उन्होंने तमिलनाडु में ISRO लॉन्च पैड का श्रेय लेने के लिए चीन का स्टिकर चिपका दिया है।
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि DMK अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। वे विज्ञापन देते हैं और इसमें भारत की अंतरिक्ष की तस्वीर भी शामिल नहीं करते हैं। वे भारत की अंतरिक्ष सफलता को सामने नहीं रखना चाहते थे।

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष बोले
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने DMK के अखबार में छपे विज्ञापन का कटिंग शेयर किया। उन्होंने लिखा- DMK सरकार का चीन के प्रति प्रेम कम नहीं हुआ। इन लोगों ने हमारे देश की संप्रभुता को दरकिनार किया है। आज का विज्ञापन इसका उदाहरण है।
DMK कुलसेकरापतिनम में ISRO के दूसरे लॉन्च पैड की घोषणा के बाद से स्टिकर चिपकाने के लिए बेताब है। DMK ही वह पार्टी है जिसके कारण सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र आज आंध्र प्रदेश में है, न कि तमिलनाडु में।

ISRO चीफ एस- सोमनाथ ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुलाशेखरपट्‌टीनम में ISRO के नए लॉन्च कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी है। इसे 986 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। यहां से हर साल 24 लॉन्चिंग की जाएगी। कॉम्प्लेक्स में 35 फैसिलिटी और एक मोबाइल लॉन्च स्ट्रक्चर शामिल होगा।
नए लॉन्च पैड को लेकर ISRO चीफ एस सोमनाथ ने कहा- तमिलनाडु सरकार ने हमें जमीन ट्रांसफर कर दी है। निर्माण शुरू होने वाला है, इसे पूरा होने में लगभग 2 साल लगेंगे। यहां से दो साल बाद SSLV लॉन्च किया जाएगा।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *