न्यूज़भारतहेडलाइंस

वंलिंगटन टेस्ट मैच की दूसरी पारी में न्यूजीलैंड हुई 196 पर ऑलआउट,कंगारूओं ने 172 रन से की जीत हासिल की कैमरन गैन रहे प्लेयर ऑफ द मैच;

खबर टीम इंडिया की।ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 172 रन से हरा दिया। 369 रन के टारगेट के सामने न्यूजीलैंड चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 196 रन ही बना सका। पहली पारी में 174 रन की नॉटआउट पारी खेलने वाले कैमरन ग्रीन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 383 और न्यूजीलैंड ने 179 रन बनाए थे। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 164 रन पर सिमटा लेकिन कीवी टीम भी 196 रन ही बना सकी। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व पार्क स्टेडियम में पहला मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट 8 मार्च से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड की हार के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल में भारत टॉप पर पहुंच चुका है। न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर पहुंच गया और ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर बरकरार है।

चौथे दिन भी नहीं टिक सकी टीम
न्यूजीलैंड ने चौथे दिन 111/3 के स्कोर से अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ाई। टीम से रचिन रवींद्र ने 56 और डेरिल मिचेल ने 12 रन बनाकर अपनी पारी आगे बढ़ाई। रचिन 59 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए। उनके बाद तो टीम को 2 लगातार झटके और लग गए। ग्लेन फिलिप्स ने एक रन बनाया और टॉम ब्लंडेल तो खाता भी नहीं खोल सके।
डेरिल मिचेल ने स्कॉट कुगलेइन के साथ टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। कुगलेइन 26 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद मैट हेनरी 14 और टिम साउदी 7 ही रन बना सके। आखिर में मिचेल 130 बॉल में 38 रन बनाकर आउट हुए और टीम 196 रन पर सिमट गई।

नाथन लायन को मिले 6 विकेट
वेलिंगटन पिच को समझने में दोनों ही टीमों ने गलती की और एक्स्ट्रा पेसर को मौका दिया। पिच पर दूसरे ही दिन से टर्न देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी में 4 विकेट लेने वाले नाथन लायन ने दूसरी पारी में 6 विकेट झटक लिए।
पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर ट्रैविस हेड को भी एक सफलता मिल गई। एक विकेट कैमरन ग्रीन ने लिया, वहीं 2 सफलताएं जोश हेजलवुड को भी मिलीं।

WTC में टॉप पर पहुंची टीम इंडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के साथ न्यूजीलैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल में भी नुकसान हुआ। टीम के अब तीसरी सीरीज में 60% पॉइंट्स हो गए। जबकि टीम इंडिया के 64.58% पॉइंट्स हैं। भारत को अब 7 मार्च से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलना है। इसे जीतकर टीम टॉप पर अपनी पोजिशन मजबूत कर सकती है। WTC की डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम न्यूजीलैंड को हराकर तीसरे स्थान पर पहुंची है। टीम चौथी टेस्ट सीरीज खेल रही है और उनके 59.09% पॉइंट्स हो गए।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *