न्यूज़भारतहेडलाइंस

लालू के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, बोले- वो कहते हैं मेरा परिवार नहीं, ये सारे देशवासी ही मेरा परिवार

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना और तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने तेलंगाना के आदिलाबाद में 56 हजार करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया। इसके बाद उन्होंने यहां एक रैली को संबोधित किया। 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने परिवारवाद, कांग्रेस, BRS और तेलंगाना के विकास पर बात की।

पीएम के भाषण की बड़ी बातें
PM ने कहा- भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे ।NDI गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है, जिसका कोई नहीं है वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत-मेरा परिवार है।

पीएम ने चेन्नई में एक रैली संबोधित करते हुए फिर दोहराया कि, जिन लोगों का कोई नहीं है, मोदी उनका है। आज पूरा देश एक सुर में कह रहा है- मैं हूं मोदी का परिवार। प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में BRS सरकार और तमिलनाडु में DMK सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- TRS तो BRS बन गया, लेकिन उससे कुछ नहीं बदला। वहीं DMK का मकसद फैमिली फर्स्ट है।

PM ने कहा- जैसे ही मैंने करोड़ों रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, कुछ लोगों ने इसे ‘चुनावी सभा’ कहा है। मैं उन ‘विश्लेषकों’ को बताना चाहता हूं कि अभी चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई है। यह ‘चुनावी सभा’ नहीं बल्कि तेलंगाना में ‘विकास उत्सव’ है।

विकास परियोजनाओं को ‘चुनावी’ रणनीति बताने वालों को पिछले 15 दिनों का हिसाब देना चाहिए। पिछले 15 दिनों में हमने 2 आईआईटी, 1 IIIT, 3 IIM, 1 IIS और 5 AIIMS का उद्घाटन किया है। पिछले 15 दिनों में हमने किसानों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना का उद्घाटन किया। 18,000 सहकारी समितियों को कम्प्यूटरीकृत किया गया।

PM ने कहा- 2000 से अधिक रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। इसके अलावा, पिछले 15 दिनों के दौरान ही तेल और गैस क्षेत्र के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं देश को समर्पित की गई हैं। इन 15 दिनों ने आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया है। अरे, चुनाव तो जब आयेगा, तब देखा जायेगा… मुझे तो देश को आगे बढ़ाना है।

PM ने कहा- तेलंगाना के लोग जान चुके हैं कि परिवारवादी पार्टियों के चेहरे अलग हो सकते हैं, लेकिन चरित्र एक ही होता है। ये चरित्र क्या है, 2 पक्की चीजें हैं इसमें- एक झूठ और दूसरा लूट। तेलंगाना जैसे TRS की जगह BRS बनने से कुछ नहीं बदला। BRS ने कालेश्वरम जैसे घोटाले किए। दूसरी सरकार आई तो वो उस घोटाले की फाइल दबाकर बैठ गई। तुम भी खाओ और हम भी खाएं। भ्रष्टाचार में डूबे इंडी गठबंधन के नेता घबरा गए हैं।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *