न्यूज़भारतहेडलाइंस

आखिरी कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने दिया अपने मंत्रियों को मंत्र, बोले- जीत की हैट्रिक के बाद होगी जल्द मुलाकात

कैबिनेट मंत्रियों की हुई बैठक
उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई। मोदी कैबिनेट की यह आखिरी बैठक थी। इसमें PM मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले एक ही सीधा संदेश दिया- जाइए, जीतकर आइए। हम जल्दी मिलेंगे ये मीटिंग एक तरह से ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन की तरह बताई जा रही है।

पीएम मोदी ने की चर्चा
मीटिंग में अगले 5 साल की योजनाओं, विजन डॉक्यूमेंट विकसित भारत 2047 और मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान पहले 100 दिन की प्लानिंग पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि लोगों से मिलते वक्त (खासकर चुनाव के दौरान) सावधानी बरतें। करीब एक घंटे के भाषण में मोदी ने मंत्रियों को विवादों से दूर रहने और डीपफेक से भी सावधान रहने को कहा।
मोदी ने मंत्रियों से ये भी कहा कि वे चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के बीच जाएं और सरकार द्वारा विकास और लोगों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों को बताएं।
PM मोदी सरकार की नीतियों पर चर्चा करने के लिए समय-समय पर मंत्रिपरिषद की बैठकें करते रहे हैं, लेकिन रविवार (3 मार्च) को आयोजित बैठक अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण है। चुनाव आयोग अगले 15 दिनों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।

विकसित भारत एक कॉम्प्रिहेंसिव ब्लूप्रिंट है, जिसमें राष्ट्रीय सोच (नेशनल विजन), उम्मीदों (एस्पिरेशंस), लक्ष्य (गोल) और क्या करेंगे (एक्शन पॉइंट्स) को शामिल किया गया है।
एक अफसर ने बताया कि विकसित भारत के रोडमैप के लिए कई स्तरों पर 2700 मीटिंग, वर्कशॉप और सेमिनार हुए। साथ ही इसके लिए 20 लाख युवाओं ने सुझाव दिए।
विकसित भारत का रोडमैप दो साल से अधिक की गहन तैयारी का परिणाम है और इसे सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों, शिक्षाविदों, उद्योग निकायों, नागरिक समाज, वैज्ञानिक के साथ परामर्श करके तैयार किया गया है।

पीएम मोदी बोले
PM ने कहा कि भाजपा को 370 और NDA को 400 पार पहुंचाने का लक्ष्य मात्र एक आंकड़ा नहीं है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर को भारत का अटूट एवं अविभाज्य अंग बनाने के लिए बलिदान दिया था। ये उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता अगले 100 दिन तक पिछली बार मिले वोटों में कम से कम 370 वोट बढाएं। उन्होंने कहा कि जो फर्स्ट टाइम वोटर हैं, उन्हें पूरी ताकत से भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। महिलाओं को मात्र वोटर नहीं समझें, बल्कि माताओं, बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
PM ने कहा कि विपक्ष तू-तू, मैं-मैं की राजनीति करेगा और अनावश्यक आरोपों का कीचड़ उछालेगा, लेकिन हमें गरीब कल्याण के कामों से लेकर विकास की उपलब्धियों के आधार पर जनता का समर्थन हासिल करना है।

मोदी ने दी मौन रहने की सलाह
BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री मोदी ने नेताओं को दो दिनों तक मौन धारण करने की नसीहत दी थी। मोदी ने पार्टी नेताओं से मौन धारण करने यानी मीडिया में जाकर बैठक के बारे में कुछ भी बोलने से मना किया है।

पीएम मोदी ने बताया जीत का लक्ष्य
इसके साथ ही, मोदी ने मंडल प्रभारियों को हर एक पन्ना प्रमुख से 30 दिन में कम से कम एक बार मिलने को कहा है। मोदी चाहते हैं कि BJP हर वोटर तक व्यक्तिगत तौर पर पहुंचे। इसके लिए सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने को कहा गया है।
देश में 10 लाख 35 हजार बूथ हैं, यानी एक लोकसभा क्षेत्र में करीब 1900 बूथ। अगर हर बूथ पर 370 वोट जोड़े गए, तो एक लोकसभा क्षेत्र में 7 लाख वोट जोड़ने होंगे और पूरे देश में 38 करोड़ वोटर जोड़ने होंगे। सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा लक्ष्य जीत का रिकॉर्ड बनाने पर है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *