न्यूज़भारत

कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोढवाडिया छोड़ी पार्टी

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को एक ही दिन में 2 बड़े झटके लगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पोरबंदर से विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने पार्टी और विधायकी से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले आज सुबह पूर्व विधायक और दिग्गज नेता अंबरीश डेर ने भी पार्टी छोड़ दी।

बीजेपी में होंगे शामिल
भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन मोढवाडिया भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उनके विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस में केवल 14 विधायक बचे हैं। इससे पहले सीजे चावड़ा और चिराग पटेल भी विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद मोढवाडिया ने कहा, ‘जब कोई पार्टी जनता से अपना जुड़ाव खो देती है तो वह लंबे समय तक टिक नहीं पाती है। देश की जनता चाहती थी कि राम मंदिर का निर्माण हो। कांग्रेस ने भी तय किया था कि सुप्रीम कोर्ट से संवैधानिक फैसला आने के बाद इसका समर्थन करेंगे। फिर भी प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया।

मेरी बात नहीं सुनी गई- मोढवाडिया
मैंने तब भी आवाज उठाई थी कि इससे जनता की भावना आहत होगी और हमें ऐसे राजनीतिक फैसले नहीं लेने चाहिए और उस फैसले से लोगों के साथ जुड़ाव की कमी का पता चलता है। मैंने कई अन्य मामलों में भी अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसी के चलते आखिरकार मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया। अंबरीश डेर के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी। आज सुबह सीआर पाटिल अहमदाबाद में अंबरीश डेर के घर पहुंचे। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। इसी मीटिंग के बीच गुजरात कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 अक्‍टूबर से बदल जाएंगे FD के सारे नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानिए ‘A to Z’ डिटेल

खबर इंडिया की।हर महीने की शुरुआत में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई…

1 of 863

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *