न्यूज़भारतहेडलाइंस

असम-अरुणाचल 18 हजार करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, दो दिन के दौरे पर निकले पीएम

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर जा रहे हैं। जहां वे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में रुकने वाले हैं। मोदी शाम को काजीरंगा पहुंचेंगे। वहीं दूसरे दिन 9 मार्च को पहले वे टाइगर, हाथी और जीप सफारी करेंगे। इसके बाद वे अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे।

पीएम करेंगे जनसभा को संबोधित
अरुणाचल में सेला सुरंग का उद्घाटन करने के बाद वे दोपहर लगभग 1.30 बजे जोरहाट जाएंगे। जहां वे होलोंगा पाथर में प्रसिद्ध अहोम योद्धा लाचित बोरफुकन की 84 फीट ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। इस संरचना को ‘स्टैच्यू ऑफ वेलोर’ के नाम से जाना जाएगा।असम में प्रधानमंत्री करीब 18 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। यहां वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत बनाए गए 5.5 लाख से ज्यादा घरों के लिए गृह प्रवेश समारोह भी करेंगे।

 

ये रहेगा पीएम का शेड्यूल
असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक पीएम मोदी शाम 4 बजे तेजपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सीधे काजीरंगा जाएंगे, जहां वे पुलिस गेस्ट हाउस में रात रुकेंगे। 9 मार्च की सुबह 5.30 बजे पार्क में जाएंगे और करीब दो घंटे तक टाइगर सफारी करेंगे।पीएम के दौरे के मद्देनजर 7 मार्च से 9 मार्च तक कोहोरा के काजीरंगा रेंज में जीप और हाथी सफारी आम जनता के लिए बंद रहेगी।

 

पीएम करेंगे सुरंग का उद्घाटन
पश्चिम कामेंग जिले के बैसाखी में पीएम मोदी रणनीतिक महत्व वाली सेला सुरंग राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह सुरंग चीन की सीमा से लगे तवांग को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। साथ ही चीन-भारत सीमा के साथ आगे के क्षेत्रों में सैनिकों, हथियारों और मशीनरी की तेजी से तैनाती करके एलएसी पर भारतीय सेना की क्षमताओं को बढ़ाएगी।

इन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे पीएम
पीएम जिन प्रोजेक्टस् का उद्घाटन करेंगे, उनमें बरौनी से गुवाहाटी तक 3,992 करोड़ रुपए की पाइपलाइन परियोजना भी शामिल है। 768 करोड़ रुपये की लागत से डिगबोई रिफाइनरी के 0.65 मिलियन मीट्रिक टन से 1 मिलियन मीट्रिक टन तक विस्तार की आधारशिला रखेंगे।साथ ही 510 करोड़ रुपये की लागत से गुवाहाटी रिफाइनरी के 1 मिलियन मीट्रिक टन से 1.2 मिलियन मीट्रिक टन तक विस्तार की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री मेलेंग मेटेली में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *