न्यूज़भारतहेडलाइंस

आज 12 लाख से ज्यादा भक्त करेंगे महाकाल के दर्शन,भांग मेवे से किया महाकाल का श्रृंगार

उमाकांत त्रिपाठी।आज महाशिवरात्रि पर 12 लाख से ज्यादा भक्त करेंगे महाकाल के दर्शन,भांग मेवे से किया महाकाल का श्रृंगार इस मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर के पट रात 2.30 बजे ही खुल गए। पट रात 10.30 बजे तक खुले रहेंगे। श्रद्धालु लगातार 44 घंटे तक भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे
दावा किया जा रहा है कि महाशिवरात्रि पर करीब 12 लाख श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना है। ऐसे में पिछले रिकॉर्ड टूट भी सकते हैं।

लाखों भक्त करेंगे महाकाल के दर्शन
भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आज (गुरुवार) रात से ही लाइन लगनी शुरू हो गई थी।लाइन कर्कराज मंदिर के सामने से लगेगी। यहां से बैरिकेड के जरिए मंदिर तक घुमावदार रास्ता बनाया गया है। यह रूट 1.5 किलोमीटर का है।
दर्शन की लाइन के रूट में कुछ जगहों पर भजन गायकों के लिए मंच बनाए गए हैं। कतार में लगे भक्त भजनों का आनंद ले सकेंगे। शहर के सभी कार-बाइक पार्किंग एरिया से कर्कराज मंदिर तक भक्तों को बस के जरिए लाया जाएगा। इसका कोई चार्ज नहीं है।

40 मिनट में दर्शन कराने की व्यवस्था बनाई गई
महाकाल मंदिर मेंश्रद्धालुओं को 40 मिनट में दर्शन कराने की व्यवस्था बनाई है। यानी श्रद्धालु के लाइन में लगने से लेकर दर्शन और फिर बाहर आने में उसे 40 मिनट का समय ही लगेगा। 9 मार्च की रात शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद होंगे। शनिवार दोपहर साल में एक बार होने वाली भस्म आरती होगी।
महाशिवरात्रि के लिए 300 क्विंटल लड्‌डू प्रसादी बनाई जा रही है। हरसिद्धि पाल पार्किंग, हरसिद्धि मंदिर के पास टीन शेड, झालरिया मठ, भील समाज धर्मशाला समेत 20 काउंटर लगाकर ये प्रसादी दी जाएगी।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *