न्यूज़भारतहेडलाइंस

छत्तीसगढ़ सरकार ने 70 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए 655 करोड़, कार्यक्रम में क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले
उमाकांत त्रिपाठी।छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त रविवार को जारी हो गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली 70 लाख महिलाओं के खाते में कुल 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। पीएम मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कल नमो ड्रोन योजना के तहत महिलाओं को सरकार ड्रोन भी देगी।मोदी ने आगे कहा कि, आप सबके खाते में अब हर महीने बगैर परेशानी के पैसा आता रहेगा, ये मेरा भरोसा है छत्तीसगढ़ की बीजेपी की सरकार पर। मैं गारंटी देता हूं। जब माताएं-बहने सशक्त होती हैं, तो पूरा परिवार सशक्त होता है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता माताओं-बहनों का कल्याण है।

महिलाओं ने की बातचीत
रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम समेत कई नेता मौजूद रहे।
महिलाओं से बातचीत में पता चला कि महिलाओं के खाते में रकम नहीं पहुंची है। कई महिलाओं को मैसेज पर इसकी जानकारी नहीं मिली।इस पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि, अधिकारियों के मोबाइल से चेक किया है जिस बैंक से लिंकअप है उनके खाते में पैसे आ गए हैं। जिनमें नहीं हैं उनमें 5 घंटे या 12 घंटे के अंदर मैसेज आज आ जाएगा।

पीएम ने बदला महिलाओं का जीवन
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दस सालों में स्वसहायता समूहों के जरिए 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं का जीवन बदल गया है। देश में एक करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी बन गई हैं। गांव-गांव में इतनी बड़ी आर्थिक शक्ति बन गई हैं। हम अब संकल्प कर चुके हैं कि देश की 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे।

पीएम सरकार देगी महिलाओं को ड्रोन और ट्रेनिंग भी
पीएम मोदी ने कहा कि नमो ड्रोन योजना के तहत महिलाओं को सरकार ड्रोन देगी और ट्रेनिंग भी। कल ही दिल्ली से इस योजना का शुभारंभ होगा। इसके तहत महिलाएं खेती की देखभाल करने के साथ ही आय भी बढ़ा सकेंगी। नमो ड्रोन दीदी क्या कमाल कर रही हैं। भविष्य में आपको भी योजना से जोड़ेंगे।

Related Posts

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *