उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यूपी में दूसरा दिन है। रविवार को आजमगढ़ से PM मोदी ने देशभर के 15 एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने कहा- मैं दूसरी मिट्टी का बना हूं, क्योंकि पहले चुनाव के मौसम में नेता पत्थर लगा देते थे। फिर पत्थर भी गायब और नेता भी गायब हो जाते थे।उन्होंने कहा कि मैं 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं। 2024 में किए जा रहे शिलान्यासों को कोई चुनावी चश्मे से न देखे। क्योंकि 2019 में हमने जो शिलान्यास किए थे, उनके उद्घाटन हो चुके हैं।
पीएम ने की बैठक
आजमगढ़ में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न दिया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ पहले अपराध और माफियाओं का गढ़ था। मगर 10 साल में आजमगढ़ की पहचान बदल गई। इससे पहले सुबह वाराणसी में पीएम ने BLW गेस्ट हाउस में 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी।
पीएम मोदी बोले
पीएम ने कहा कि यूपी जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है। तुष्टिकरण का जहर कमजोर हो रहा है। परिवारवादी लोग बौखलाए हुए हैं। आए दिन मोदी को गाली दे रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का परिवार नहीं है। ये लोग भूल जाते हैं कि देश की 140 करोड़ जनता मोदी का परिवार है।
अब की बार 400 पार
पीएम ने कहा कि इस बार भी यूपी की पूरी सफाई में आजमगढ़ को पीछे नहीं रहना है। आजमगढ़ जवन चाहला, उ कर ले ला। मैं आपसे आह्वान करता हूं, अबकी बार, 400 पार।
पीएम मोदी ने कहा सब लोग अपने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट चालू कीजिए। यह विकसित भारत का संकल्प। यह है विकसित आजमगढ़ के विकास का संकल्प। मेरे साथ बोलिए भारत माता की जय।














