न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर अमेरिका सांसद रिच मैककॉर्मिक ने दिया बयान ,बोले इस बार फिर से पीएम मोदी ही बनेंगे पीएम ;

उमाकांत त्रिपाठी।
अमेरिकी सांसद रिच मैककॉर्मिक का कहना है कि PM नरेंद्र मोदी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। मोदी काफी लोकप्रिय नेता हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीतेगी। मैं भारत आया था। मोदी के साथ लंच किया था। पार्टी के सदस्यों में उनकी लोकप्रियता देखी थी। अगर कोई नेता 70% लोकप्रिय है, तो वह मोदी ही हैं।
रिच मैककॉर्मिक अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद हैं।

विदेश में भी मोदी का प्रभाव है ज्यादा
रिच मैककॉर्मिक ने कहा- अर्थव्यवस्था, विकास, सभी लोगों के प्रति सद्भावना पर उनका नजरिया काबिल-ए-तारीफ है। दुनियाभर में प्रवासी भारतीयों के बीच भी वो काफी पसंद किए जाते हैं। यह भारत को देखने का दुनिया का नजरिया बदल देता है। भारत के रणनीतिक संबंध और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर उनका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

रिच मैककॉर्मिक बोले
भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था हर साल 6-8% तक बढ़ रही है। अन्य देशों के साथ काम करने की उनकी इच्छा की तारीफ होनी चाहिए। उनकी लीडरशिप में भारत बेहद ईमानदार नजर आता है। वो टेक्नोलॉजी चुराने नहीं, बल्कि शेयर करने पर सहमति जताते हैं। वो भरोसा दिलाते हैं जिससे टेक्नोलॉजी शेयर करना आसान हो जाता है।

भारत में है सभी धर्मों को आजादी
पिछले साल अमेरिका ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की तारीफ की थी। कहा था कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और कई धर्मों का घर है।दरअसल, अमेरिका से पूछा गया था कि ‘विशेष चिंताओं वाले देशों’ की सूची में भारत को क्यों नहीं डाला गया। इसका जवाब देते हुए अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के तत्कालीन प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि भारत तमाम धर्मों का घर है और भारत को विशेष चिंताओं वाले देशों या स्पेशल वॉच लिस्ट में नहीं डाला जा सकता। बाइडेन प्रशासन सभी लोगों की धार्मिक आजादी की सुरक्षा करने की भारत की प्रतिबद्धिता को प्रोत्साहित करता रहेगा।

 

चीन-पाक भी कर चुके हैं मोदी की तारीफ
चीन की मीडिया ने भारत की खुलकर तारीफ करते हुए उसे ताकतवर देश बताया है। सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक और विदेश नीति में सकारात्मक बदलाव हुआ है। वो तेजी से आगे बढ़ रहा है।वहीं, पाकिस्तानी मीडिया भी भारत को ताकतवर देश बता चुका है। वहां के मीडिया ने साल 2023 की शुरुआत में कहा था कि ऐसे वक्त में जब यूक्रेन के मुद्दे को लेकर अमेरिका और रूस आमने-सामने हैं, तब यही दोनों देश भारत के साथ खड़े हैं। यह भारत की बेहतरीन डिप्लोमेसी है। भारत ग्लोबल पावर बन गया है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन बोले
रूस भी कई मौकों पर भारत की तारीफ कर चुका है। 8 दिसंबर 2023 को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने मॉस्को में आयोजित 14वें VTB इन्वेस्टमेंट फोरम ‘रूस कॉलिंग’ में PM मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी खुद रूस और भारत के रिश्तों की गारंटी हैं। उन्हें राष्ट्रीय हितों के विपरीत फैसले लेने के लिए डराया

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *