न्यूज़भारतहेडलाइंस

क्या आईपीएल में कप्तानी करेंगी रिषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स ने कहा- मैनेजमेंट की मीटिंग में होगा फैसला

खबर टीम इंडिया की।टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत फिट हो गए हैं। उनका इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलना भी तय हो गया है। हालांकि पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे या नहीं, इस पर असमंजस है। हेड कोच रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली गुरुवार को विशाखापट्‌टनम में चल रहे कैंप में टीम के साथ जुड़ गए हैं। हेड कोच रिकी पोंटिंग की मैनेजमेंट के साथ मीटिंग में पंत की कप्तानी पर फैसला होगा। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। एक अन्य सूत्र ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी पंत की कप्तानी पर क्लियरिटी नहीं है। इस पर फैसला अगले 4-5 दिनों में हो सकता है।

टीम के मालिक कोओनर पार्थ जिंदल बोले
दिल्ली टीम के कोओनर पार्थ जिंदल ने कहा था कि ऋषभ पंत अगर फिट हुए तो कप्तान होंगे। IPL का अगला सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

2022 में कार दुर्घटना के र हुए थे शिकार
पंत साल 2022 के दिसंबर में एक कार दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हुए थे। तब से वह क्रिकेट से पूरी तरह बाहर हैं। वह 14 महीने के लम्बे रिहैब और रिकवरी प्रोसेस के बाद फिट हुए। BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें एक दिन पहले ही विकेटकीपिंग और बैटिंग करने के लिए फिट घोषित किया।

BCCI सचिव जय शाह बोले
BCCI सचिव जय शाह ने पंत की वापसी पर कहा था कि वह प्रैक्टिस में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, अगर IPL में वह विकेटकीपिंग कर सके तो हमारे वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा भी होंगे। देखते हैं कि वह IPL में कैसा प्रदर्शन करते हैं। अगर पंत टी-20 वर्ल्ड कप खेल सकें तो हमारे लिए बहुत बड़ी बात होगी। वह हमारे लिए एक अहम खिलाड़ी हैं।

फ्रेंचाइजी के लिए पंत की कप्तानी क्यों है अहम ?
दिल्ली के लिए पंत की कप्तानी अहम है, क्योंकि उनके बैटिंग, विकेटकीपिंग और कप्तानी करने से फ्रेंचाइजी को कई फायदे होंगे। इसे कुछ पॉइंट्स के जरिए समझते हैं…
1.टीम का मनोबल बढ़ेगा पंत एक बड़े हादसे से फाइटबैक कर आ रहे हैं, अगर वह दिल्ली की कप्तानी करते हैं तो टीम का मनोबल बढ़ेगा।
2.टॉप ऑर्डर को मजबूती देंगे, फिनिश भी कर सकते हैं पंत तेजी से रन बनाते हैं। वह टॉप ऑर्डर को और मजबूती दे सकते हैं या फिर मिडिल-लोअर ऑर्डर में आकर पारी संभाल भी सकते हैं। वह बड़े हिट लगाने में माहिर हैं, ऐसे में टीम में फिनिशर की कमी को भी पूरा कर सकते हैं।
3. स्पॉन्सर और ब्रॉडकास्टर की डिमांड पंत पिछले सीजन इस लीग का हिस्सा नहीं रहे। वह 14 महीने से क्रिकेट से दूर हैं। ऐसे में फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी के स्पॉन्सर और ब्रॉडकास्टर्स चाहेंगे कि पंत बैटिंग, विकेटकीपिंग और कप्तानी करते दिखें।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *