न्यूज़भारतहेडलाइंस

उत्तरप्रदेश में कैसे हुआ पेपर लीक कांड, आरोपियों ने एसटीएफ के सामने खोली अपनी पोल

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा (Constable Recruitment Exam) के पेपर लीक (Paper Leak) मामले में यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. एसटीएफ ने एग्जाम पेपर को ट्रांसपोर्ट करने वाली TCI Express के तीन पूर्व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. इनमें अभिषेक शुक्ला, शिवम गिरी और रोहित पांडे का नाम शामिल है. तीनों को गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से दबोचा गया है.गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पेपर लीक (UP Police Paper Leak) के पूरे नेटवर्क की अहम जानकारियां सामने आई हैं. तीनों ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड टीसीआई एक्सप्रेस के कर्मचारी रहे हैं. अभिषेक साल 2021 में ट्रेनिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर टीसीआई एक्सप्रेस में काम कर चुका था।

अभिषेक शुक्ला बोले
1 फरवरी, 2024 को शिवम गिरि ने अभिषेक शुक्ला को कॉल करके बताया था कि शायद यूपी पुलिस का माल आया है. अभिषेक शुक्ला ने यह बात रवि अत्री को बताई तो रवि ने उससे कहा कि शिवम से कहकर बॉक्स की फोटो मंगवा लो।फिर 3 फरवरी को अभिषेक शुक्ला अहमदाबाद चला गया और रवि अत्री भी दिल्ली से अहमदाबाद पहुंच गया।4 फरवरी को शिवम गिरि ने ट्रंक बॉक्स की फोटो खींचकर अभिषेक शुक्ला को भेजी तब अभिषेक ने उस फोटो को रवि अत्री को भेजा. रवि अत्री ने अभिषेक शुक्ला के सामने राजीव नयन मिश्रा को कॉल करके सारी बातें बताई और बॉक्स की फोटो भेजी.

ऐसे मिले सभी आरोपी

अभिषेक शुक्ला, रवि अत्री तथा राजीव नयन मिश्रा एयरपोर्ट से डॉक्टर शुभम मण्डल को लेकर रात्रि में ही करीब 11:30 बजे टीसीआई कंपनी में पहुंचे जहां पर शिवम गिरि और रोहित कुमार पांडे मौजूद थे।राजीव ने डॉक्टर शुभम को अपना फोन दिया और शिवम गिरि के साथ जाकर पेपर का फोटो खींच लेने को कहा, जिस पर शिवम के साथ डॉक्टर शुभम और रोहित कुमार पांडे टीसीआई कंपनी के अंदर गए। वहां डॉक्टर शुभम मण्डल द्वारा ट्रंक बॉक्स को पीछे से खोलकर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के 02 कोड के पेपर निकालकर फोटो खींच ली गई।

 

इन लोगों को किया गया पेपर सप्लाई
राजीव नयन मिश्रा व रवि अत्री ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा-2024 के प्रश्न-पत्र को विक्रम पहल, मोनू ढाकला, विकम दहिया, महेंद्र शर्मा, गौरव चौधरी, मोनू पंडित, सतीश धनकड़ (नेचर वेली रिसॉर्ट का मालिक), नीटू, धीरज उर्फ गोल्डी (वॉलीवुड रेस्टोरेंट सोनीपत हरियाणा का मालिक) आदि को दिया था।

डीजीपी प्रशांत कुमार बोले
मामले में डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के बाद पेपर रद्द कर दिए गए थे. इसकी जांच यूपी एसटीएफ कर रही थी. एसटीएफ ने केस का खुलासा कर दिया है। अब तक कुल 178 मामले दर्ज किए गए थे. इनमें 396 की गिरफ्तारी पहले की गई थी इनमें से 54 को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में 3 मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार, शिवम गिरी और रोहित कुमार पांडेय को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *