Uncategorized

सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल को पहला तो 1 जून को आखिरी चरण; 4 जून को आएगा रिजल्ट

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का शनिवार को ऐलान हो गया। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक इसमें 46 दिन लगेंगे।

विधानसभा चुनाव का भी ऐलान
लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे।

544 सीटों पर चुनाव
मणिपुर में 2 लोकसभा सीटें- इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर हैं। इनर मणिपुर में 19 अप्रैल को और आउटर मणिपुर में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। आउटर मणिपुर में 15 विधानसभा सीटें आती हैं। यहां 19 अप्रैल को लोकसभा के लिए मतदान होगा। इसमें हेइरोक, वांगजिंग तेन्था, खांगबोक, वाबगई, काकचिंग, हियांगलाम, सुगनू, चंदेल (एसटी), सैकुल (एसटी), कांगपोकपी, सैतु (एसटी), हेंगलेप (एसटी), चुराचांदपुर (एसटी), सैकोट (एसटी), और सिंघाट (एसटी) शामिल हैं।

मणिपुर में इस दिन होगा चुनाव
इसके अलावा, आउटर मणिपुर की बाकी 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। ये हैं जिरीबाम, तेंगनौपाल (एसटी), फुंगयार (एसटी), उखरुल (एसटी), चिंगाई (एसटी), करोंग (एसटी), माओ (एसटी), तडुबी (एसटी), तामेई (एसटी), तामेंगलोंग (एसटी), नुंगबा (एसटी), टिपाईमुख (एसटी), और थानलॉन (एसटी)। इससे पहले 2019 लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था। इसलिए इलेक्शन शेड्यूल के सभी 7 फेज में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 सीटें हो गई।

 

Related Posts

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

अपनी दुल्हनिया संग पीएम मोदी से मिलने पहुंचे नीरज चोपड़ा, बताया किस बारे में हुई बातचीत

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आज सुबह 7, लोक कल्याण मार्ग पर…

फिजिकल होने से मना करती थी पत्नी… शक होने पर किया पीछा, फिर बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ा फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा के गुरुग्राम की एक मल्टी नेशनल कंपनी (MNC) में काम करने…

दो दिवसीय कुवैत दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, 43 साल में किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा, जानें क्या कहा?

उमाकांत त्रिपाठी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत रवाना हो गए हैं। पीएम…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *