न्यूज़भारतमनोरंजन

शादी के बंधन में बंधे कृति खरबंदा-पुलकित सम्राट, गुरुग्राम में धूमधाम से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

खबर टीम इंडिया की। पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी के बंधन के बंध चुके हैं। कपल ने कल यानी 15 मार्च को सात फेरे लिए। शादी के दौरान उनका परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
कृति ने सोशल मीडिया पर शादी की 4 तस्वीरें शेयर की हैं। कृति ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- नीले रंग के आसमान से सुबह की ओस तक, उतार-चढ़ाव से गुजरकर, सिर्फ आप हैं। शुरुआत से आखिर तक, हर अब और हर तब में, जब मेरा दिल अलग तरह से धड़कता है। वो तुम ही हो। निरंतर, लगातार, आप।

पुलकित के लिए धड़का दिल
कृति ने चार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो दोनों एक दूसरे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं। किसी में दोनों ने एक-दूसरे को गले से लगाया हुआ है और कृति पुलकित के माथे को चूमती नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में पुलकित कृति के गले में मंगलसूत्र पहना रहे हैं। शादी के बाद कृति मांग में सिंदूर भरे बेहद खूबसूरत दिखीं। वहां मौजूद लोग कपल पर फूल बरसा रहे हैं। पेस्टल पिंक लहंगे में कृति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं पुलकित सम्राट की शेरवानी पर गायत्री मंत्र बुना हुआ दिखाई दिया।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 887

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *