न्यूज़भारतहेडलाइंस

मैं हूं मोदी का परिवार, बीजेपी का चुनावी सॉन्ग हुआ लॉन्च; PM ने भी शेयर किया गाना

उमाकांत त्रिपाठी। भाजपा ने शनिवार (16 मार्च) को अपने चुनावी कैंपेन ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ का थीम सॉन्ग लॉन्च कर दिया है। ये वीडियो PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। इस पर लिखा- मेरा भारत, मेरा परिवार। वीडियो में देश के हर कोने के लोगों की झलक दिखाई गई है। महिलाओं से लेकर किसानों-मजदूरों तक और छात्रों से लेकर युवाओं के लिए लागू की गईं योजनाओं का इस वीडियो में जिक्र किया गया है।

11 भाषाओं में है गाना
देशभर में पीएम की सभाओं, उनके दौरों की झलकियां इस वीडियो में हैं। 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के समय मंदिर निर्माण में शामिल मजदूरों पर फूल बरसाने का फुटेज भी इसमें शामिल किया गया है। 3 मिनट 13 सेकेंड का यह गाना अधिकतर हिंदी भाषा में है। हालांकि इस सॉन्ग की लाइन ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ को हिंदी के अलावा गुजराती, पंजाबी, उड़िया, तमिल समेत 11 अन्य भाषाओं में भी गाया गया है।

ऐसे लॉन्च हुआ था कैंपेन
पार्टी ने 10 दिन पहले (6 मार्च) ये कैंपेन लॉन्च किया था। दरअसल, पटना में 3 मार्च को महागठबंधन की रैली में लालू यादव ने कहा था कि PM परिवारवाद पर हमला करते हैं, लेकिन उनका अपना परिवार नहीं है। इसी के जवाब में भाजपा ने X पर पोस्ट किया- हर किसी से अपनापन, हर किसी से सरोकार… तभी तो 140 करोड़ देशवासी हैं, PM मोदी का परिवार। इसके बाद भाजपा नेताओं ने अपने X प्रोफाइल पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखना शुरू कर दिया।

ये बोले थे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना में सोमवार को आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के ‘परिवार’ वाले बयान का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- ‘इन्हें बताना चाहता हूं कि मेरा देश, 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार हैं। मैं जब भी परिवारवाद की राजनीति की बात करता हूं, तो विपक्ष के लोग कहते हैं कि मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं है।’

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *