न्यूज़भारतहेडलाइंस

कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी बोले- कांग्रेस की करतूतें कभी नहीं बदलने वाली

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के कलबुर्गी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो चाहे कितने भी कपड़े बदल ले, उसकी करतूतें नहीं बदलती। इसलिए कर्नाटक में जनता जाग चुकी है और गुस्से से लाल है। इतने कम समय में ही जनता का मोहभंग हो जाना दिखाता है कि लोगों को कांग्रेस की सच्चाई का पता चल गया है। इससे पहले PM मोदी ने तेलंगाना के नगरकुर्नूल में रैली की। PM ने यहां लोगों से कहा कि चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले जनता ने नतीजों का ऐलान कर दिया है। देश ने घोषणा कर दी है कि अबकी बार 400 पार।

PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

कर्नाटक ने लोकसभा के चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटों पर जिताने का संकल्प ले लिया है। आज पूरा कर्नाटक कह रहा है – अबकी बार 400 पार। कलबुर्गी का ये जनसैलाब और आप सबके चेहरों का ये उत्साह, कर्नाटक ने लोकसभा के चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटों पर जिताने का संकल्प ले लिया है। अभी तो चुनाव की घोषणा होनी बाकी है और आपने पहले ही घोषणा कर दी। आज पूरा कर्नाटक कह रहा है अबकी बार 400 पार।

PM मोदी ने कहा कि एक बार कोयले से कालिख दूर हो सकती है, लेकिन कांग्रेस से करप्शन दूर नहीं हो सकता। इन परिवारवादियों के लिए भ्रष्टाचार ही ऑक्सीजन है। बिना भ्रष्टाचार के ये लोग सियासत में सांस भी नहीं ले सकते। कर्नाटक को कांग्रेस ने अपना परिवार एटीएम बना लिया है। पार्टी और परिवार के खर्चे पूरे करने के लिए कर्नाटक की जनता की कमाई यहां से सप्लाई की जा रही है।

PM मोदी ने कहा कि ये लोग युवाओं से बड़े-बड़े वादे करके सरकार में बैठ गए, लेकिन आज ये उन्हीं युवाओं की स्कॉलरशिप रोक रहे हैं। स्कॉलरशिर में कटौती कर रहे हैं। ये कांग्रेस ही है जो नौजवानों का हक मारने का पाप कर रही है। कांग्रेस की लूट का हाल ये है कि छोटे-छोटे विकास कार्यों के लिए भी सरकार के पास पैसे ही नहीं है। क्या कोई सरकार ऐसे चल सकती है क्या?

PM मोदी ने आगे कहा कि जब हम कहते हैं कि भारत लोकतंत्र की जननी है तो पूरी दुनिया उसे स्वीकार करती है। दुनिया को कोई एतराज नहीं है, लेकिन जब ये बात कांग्रेस वाले सुनते हैं तो सुनते ही उनके पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है। ये लोग दुनिया भर में जाकर हमारे देश को, हमारे लोकतंत्र को, हमारी महान परंपराओं को बदनाम करते हैं।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *