न्यूज़भारतमनोरंजन

सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकाली, मां ने दिया बेटे को जन्म, लोगों ने कहा लीजेंड वापस आ गया

खबर टीम इंडिया की। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर किलकारियां गूंजी हैं। उनकी मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया। सुबह करीब 5 बजे बठिंडा के प्राइवेट अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ। मूसेवाला के पिता बलकौर सिद्धू ने खुद यह जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने बच्चे का फोटो भी शेयर किया है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि शुभदीप को चाहने वाली लाखों फैन्स के आशीर्वाद से ऊपर वाले ने शुभ के छोटे भाई को हमारी झोली में डाल दिया है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और सभी शुभचिंतकों के प्यार के लिए आभारी हैं।

बच्चे का नाम रखा शुभदीप
मां बनने के लिए चरण कौर ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक का सहारा लिया। वह पिछले 3-4 महीने से अपने घर से बाहर भी नहीं निकली थी। चाचा चमकौर सिंह ने कहा- बच्चे का नाम शुभदीप सिंह ही रखा जाएगा। हम अकाल पुरख के आभारी हैं कि शुभदीप सिंह को एक बच्चे के रूप में दोबारा हमारे आंगन में भेजा है। सिद्धू मूसेवाला माता-पिता की इकलौती संतान थे। 29 मई 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी। मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह अकेले हो गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म देने का फैसला किया था।

गैंगस्टर लॉरेंस ने की थी हत्या
सिद्धू मूसेवाला की मां 58 साल की उम्र में मां बनी हैं। मूसेवाला ने 2022 में मानसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस दौरान उनकी मां चरण कौर ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर एफिडेविट भरा था। तब चरण कौर ने अपनी उम्र 56 साल बताई थी। इसके अनुसार उनकी उम्र अब तकरीबन 58 साल है और बलकौर सिंह की उम्र तकरीबन 60 साल है। 29 मई 2022 की शाम को मानसा के जवाहरके गांव में 6 शूटरों ने गोलियां मारकर मूसेवाला की हत्या कर दी थी। तब मूसेवाला की उम्र 28 साल थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। जिसमें लॉरेंस का भाई अनमोल और भांजा सचिन थापन भी शामिल था।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *