न्यूज़भारतहेडलाइंस

तेलंगाना में पीएम मोदी ने चलाया I.N.D.I.A गठबंधन पर तीर, बोले- इनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीन राज्यों तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा किया। तेलंगाना के जगतियाल में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने 17 मार्च की INDI अलायंस की रैली का जवाब दिया।

पीएम मोदी बोले
मोदी ने कहा- मुंबई में INDI अलायंस की रैली में उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें कहा गया है कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। मेरे लिए तो हर मां-बेटी शक्ति का रूप है। मैं इनको शक्ति के रूप में पूजता हूं और इनकी रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा।PM ने कर्नाटक के शिवमोगा में भी कहा- INDI अलायंस के लोग हिंदू धर्म में समाहित शक्ति को समाप्त करना चाहते हैं। हिंदू समाज जिन्हें शक्ति मानता है, उस शक्ति के विनाश का ऐलान कर दिया है। अगर शक्ति विनाश का उनका ऐलान है, तो शक्ति उपासना का मेरा भी ऐलान है।

पीएम मोदी ने दी स्पीच
पीएम मोदी की स्पीच के बाद राहुल ने सोशल मीडिया पर अपने शक्ति वाले बयान का स्पष्टीकरण जारी करते हुए X पर लिखा- मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं, किसी न किसी तरह उन्हें घुमाकर वह उनका अर्थ हमेशा बदलने की कोशिश करते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि मैंने एक गहरी सच्चाई बोली है।

पीएम मोदी की अहम बातें

1. राहुल के शक्ति वाले बयान पर
PM ने कहा- कल मुंबई में इंडी अलायंस की रैली थी। चुनाव घोषित होने के बाद इंडी अलायंस की ये पहली और उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण रैली थी। उस रैली में उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया और उनके घोषणा पत्र का ऐलान है कि मेरी (इंडी अलायंस) लड़ाई शक्ति के खिलाफ है।

हम सब शक्ति की आराधना करते हैं। हमने चंद्रयान की सफलता को भी शिव शक्ति नाम देकर शक्ति को समर्पित किया है। एक ओर शक्ति के विनाश की बात करने वाले लोग हैं। दूसरी ओर शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं। मुकाबला 4 जून को हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।

2. कांग्रेस और BRS के परिवारवाद-भ्रष्टाचार पर
मोदी ने कहा-एक ओर वो कांग्रेस पार्टी है, जिसने तेलंगाना के सपनों को कुचला। दूसरी ओर BRS है, जिसने यहां के लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल किया, सत्ता पाई और बाद में जनता से ही विश्वासघात किया। तेलंगाना निर्माण के पहले 10 वर्षों तक BRS ने तेलंगाना को जमकर लूटा। अब कांग्रेस ने तेलंगाना को ATM स्टेट बना लिया है।

परिवारवादियों का पूरा इतिहास उठाकर देख लीजिए। देश में जितने भी बड़े घोटाले हुए हैं, उनके पीछे कोई न कोई परिवारवादी पार्टी ही मिलेगी। BRS और कांग्रेस एक दूसरे के लिए चाहे कितनी भी कवर फायर कर लें, इनकी एक एक लूट का हिसाब होता रहेगा। मोदी, तेलंगाना के लोगों को लूटने वालों को छोड़ेगा नहीं। ये मोदी की गारंटी है।

3. 2024 लोकसभा चुनाव पर
PM नरेंद्र मोदी ने कहा- 13 मई को तेलंगाना में होने वाला मतदान विकसित भारत के लिए होगा। जब भारत विकसित होगा तो तेलंगाना भी विकसित होगा। यहां तेलंगाना में भाजपा के लिए लगातार समर्थन बढ़ता जा रहा है। मैं पिछले 3 दिनों में दूसरी बार तेलंगाना आया हूं। विकास आज तेलंगाना के हर इलाके में पहुंच रहा है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *