न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने पुतिन के बाद किया जेलेंस्की को फोन, जंग रोक बातचीत करने की दी अपील

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन करके चुनाव जीतने की बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन जंग पर चर्चा की। PM मोदी ने जंग पर भारत का रुख दोहराते हुए कहा कि कूटनीति और बातचीत के जरिए मसले का हल निकाला जाना चाहिए।
इसके चंद घंटे बाद ही PM मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भी फोन किया। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से भी बातचीत के जरिए जंग का हल निकालने को कहा।

पीएम मोदी बोले
पुतिन और जेलेंस्की ने मोदी को लोकसभा चुनाव के बाद अपने-अपने देश आने का न्योता भी दिया। फोन कॉल के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा- राष्ट्रपति जेलेंस्की से भारत-यूक्रेन साझेदारी को मजबूत करने पर अच्छी चर्चा हुई। भारत ने हमेशा से जंग जल्द खत्म करने और शांति का समर्थन किया है। हम हमेशा मानवीय सहायता जारी रखेंगे।

PM मोदी को चुनाव जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं पुतिन ने
इससे पहले, पुतिन से बात करने के बाद PM मोदी ने कहा था- रूस के राष्ट्रपति को एक बार फिर से चुनाव जीतने की बधाई दी। भारत-रूस के बीच खास दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी है। हम आने वाले सालों में इसे और मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।
वहीं रूसी राष्ट्रपति के ऑफिस क्रेमलिन के मुताबिक, पुतिन ने भी PM मोदी को लोकसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। दरअसल, रूस में 15-17 मार्च को राष्ट्रपति पद के चुनाव हुए थे। इसमें पुतिन ने 88% वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। इसी के साथ पुतिन लगातार 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बनेंगे।

रूस-यूक्रेन जंग को हुए 2 साल पूरे
फरवरी 2024 में रूस-यूक्रेन जंग को 2 साल पूरे हो गए। अमेरिका के आंकड़ों के मुताबिक जंग में अब तक रूस के 1 लाख 80 हजार और यूक्रेन के 70 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन के 5 बड़े शहरों पर रूस का कब्जा है।
दोनों देश समझौते को तैयार नहीं हैं। यूक्रेन का कहना है कि जब तक रूस उसके राज्यों से कब्जा नहीं हटा लेता है वो हमले जारी रखेंगे। जबकि रूस यूक्रेनी राज्यों से कब्जा नहीं छोड़ना चाहता।

पुतिन से बोले पीएम मोदी
रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से PM मोदी कई बार पुतिन और जेलेंस्की से फोन पर बातचीत कर चुके हैं। युद्ध को लेकर भारत ने हमेशा से आम लोगों की हत्या की निंदा की है और टकराव को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करने की बात की।
PM मोदी ने साल 2022 में उज्बेकिस्तान में SCO समिट के मौके पर राष्ट्रपति पुतिन से कहा था कि यह युद्ध का युग नहीं है। यह बयान भारत की अध्यक्षता में G20 के घोषणा पत्र में भी लिखा गया था। पिछले साल अमेरिका दौरे से पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में PM मोदी ने रूस-यूक्रेन जंग पर बात की थी।PM मोदी बोले जंग पर हम तटस्थ, शांति के समर्थन मेंउन्होंने कहा था- भारत तटस्थ है, लेकिन शांति के समर्थन में है। सभी देशों को अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पालन करना चाहिए और दूसरे देशों की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। विवाद बातचीत के जरिए सुलझाए जाने चाहिए, न कि जंग से। भारत इस जंग को रोकने की हर संभव कोशिश करेगा।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *