न्यूज़भारतहेडलाइंस

आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा सितारों का जमावड़ा, अक्षय-टाइगर और एआर रहमान होंगे शामिल

खबर टीम इंडिया की।सिंगर एआर रहमान, सोनू निगम और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे। IPL ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। सेरेमनी 22 फरवरी को चेन्नई में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मैच से पहले शाम 6:30 बजे होगी।पिछले सीजन ओपनिंग सेरेमनी में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और सिंगर अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया था।

कई बड़े सितारे कर चुके है ipl में परफॉर्म
इससे पहले IPL में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, सलमान खान और अमेरिकी सिंगर पिटबुल, कैटरीना कैफ, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी परफॉर्म कर चुके है।

IPL 2024 के 21 मैचों का शेड्यूल हुआ जारी
इंडियन प्रीमियर लीग-2024 के 21 मैचों का शेड्यूल पिछले महीने जारी कर दिया गया था। आम चुनाव के कारण इस सीजन का पूरा शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है।
इस सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

CSK ने जीता था पिछले सीजन का खिताब
IPL के पिछले सीजन का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था। टीम ने अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया था। CSK और MI ने इस टूर्नामेंट में 5-5 खिताब जीते हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *