न्यूज़भारत

धार भोजशाला विवाद: ASI की टीम ने की वीडियोग्राफी, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सर्वे पर रोक

उमाकांत त्रिपाठी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच के आदेश पर ज्ञानवापी की तरह धार स्थित भोजशाला का वैज्ञानिक सर्वे (ASI सर्वे) आज (शुक्रवार) को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। दिल्ली और भोपाल के अफसरों की सर्वे टीम सुबह 6 बजे भोजशाला परिसर में पहुंची। सर्वे टीम दोपहर में नमाज से पहले भोजशाला परिसर से बाहर आ गई थी। अब दूसरे चरण का सर्वे शनिवार को होगा। इधर, मुस्लिम पक्ष की सर्वे पर रोक लगाने संबंधी याचिका पर अर्जेंट हियरिंग वाली मांग सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी।

ऐसे शुरू हुआ सर्वे
इससे पहले मजदूरों को मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद प्रवेश दिया गया है। सभी के मोबाइल फोन बाहर रखवा लिए गए हैं। मजदूर खुदाई के लिए उपयोगी सामग्री के साथ आए हैं। इस क्षेत्र की निगरानी 60 कैमरों की मदद से की जा रही है। भोज उत्सव समिति के संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि आज सर्वे के पहले दिन भोजशाला की लंबाई-चौड़ाई का मेजरमेंट हुआ है। जिन स्थानों पर चिन्ह लगे हुए हैं, वहां की वीडियोग्राफी की गई है। साथ ही सभी चिन्हों को सुरक्षित किया है। भविष्य में जहां सर्वे होना है, उस जगह को मशीन लगाकर चिन्हित किया गया है। आगे का काम शनिवार को होगा। मुस्लिम समाज के दो लोगों को कल सूचना दी गई थी, लेकिन दोनों ही बीमारी का हवाला देकर नहीं आए।

क्या बोला मुस्लिम पक्ष
धार के शहर काजी वकार सादिक व जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के जुल्फिकार अहमद ने कहा कि वे हाईकोर्ट के निर्णय का सम्मान करेंगे, लेकिन सर्वे की हमें कोई सूचना नहीं दी गई है। शहर काजी भोजशाला के सर्वे के दौरान शामिल नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहना चाहता। मेरी आज तबीयत ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई वाली याचिका खारिज होने के सवाल पर कहा- हम उस याचिका में पक्षकार नहीं थे। भोजशाला में नमाज के जरूर शामिल होऊंगा। नमाज में करीब 2000 लोगों के शामिल होने का अनुमान हैं।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *