न्यूज़भारतहेडलाइंस

दीपिका-रणवीर ने शेयर किया शादी का वीडियो, बताई लेट वीडियो शेयर करने की वजह!

खबर टीम इंडिया की।दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी का वीडियो 5 साल बाद क्यों शेयर किया, इसकी वजह सामने आ गई है। इस शादी को कवर करने वाले वेडिंग फिल्ममेकर ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नजर लगने वाली बातों पर बहुत विश्वास करते हैं।
उन्हें लगता है कि अगर हमने अपनी प्राइवेट चीजें लोगों तक शेयर की तो बुरी नजर लग सकती है। शायद यही कारण होगा कि रणवीर-दीपिका को शादी की वीडियो शेयर करने में इतना वक्त लग गया।

वेडिंग फिल्ममेकर विशाल बोले
विशाल पंजाबी नाम के इस वेडिंग फिल्ममेकर ने रणवीर-दीपिका के अलावा अनुष्का-विराट और सिद्धार्थ-कियारा की भी शादी की फिल्मिंग की है। उन्होंने All About Eve podcast से बात करते हुए कहा- मुझे यही लग रहा था कि रणवीर और दीपिका अपनी शादी की वीडियोज कभी शेयर ही नहीं करेंगे।विशाल ने कहा कि दीपिका-रणवीर और अनुष्का-विराट ने अपनी शादी में सिर्फ उन्हीं लोगों को बुलाया था, जिससे वे सबसे ज्यादे क्लोज हैं। इन दोनों ने अपनी शादी का थीम बिल्कुल हल्का और कूल रखा था। बहुत ज्यादा तड़क-भड़क नहीं था।

 

2018 में इटली में हुई थी डेस्टिनेशन वेडिंग
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 2018 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘गोलियों की रासलीलाः रामलीला’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली। दीपिका ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी भी अनाउंस की है। सितंबर तक वो मां बन जाएंगी।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *