न्यूज़भारतहेडलाइंस

ऋषभ पंत आज खेलेंगे पहला मैच, IPL के तीसरे मैच में पंजाब के खिलाफ करेंगे कप्तानी; ये रहेगी प्लेइंग-11

खबर टीम इंडिया की।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का पहला डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) आज खेला जाएगा। दिन के पहले मुकाबले में दोपहर 3:30 बजे से पंजाब किंग्स का सामना मोहाली में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा।
इस मैच के जरिए ऋषभ पंत की कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी होगी। 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में पंत घायल हुए थे। उसके बाद से वे न तो टीम इंडिया के लिए खेल पाए और न ही IPL में दिल्ली के लिए। आज वह दिल्ली की कप्तानी करेंगे। वहीं दूसरे मुकाबले में 2 बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स 2016 की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। स्टोरी में हम पहले मैच के बारे में जानेंगे…

दोनों टीमों को है अपने पहले खिताब का इंतजार
दिल्ली और पंजाब को अपने पहले खिताब का इंतजार है। दोनों टीमें पिछले 16 सीजन का हिस्सा रही हैं। दोनों ने एक-एक फाइनल खेला है। पंजाब 2014 में फाइनल में पहुंची थी, तब उसे कोलकाता ने तीन विकेट से हराया था। वहीं दिल्ली की टीम को 2020 में खिताबी मुकाबले में मुंबई से पांच विकेट से हार मिली थी।

आमने-सामने में दोनों टीमों का रिकॉर्ड है बराबरी का
पंजाब और दिल्ली के बीच IPL में अब तक 32 मुकाबले खेले गए। 16 में पंजाब और 16 में दिल्ली को जीत मिली। दोनों टीमें मोहाली के मुल्लांपुर स्टेडियम में पहली बार ही आमने-सामने होंगी।

टीम के लिए धवन ने बनाए सबसे ज्यादा रन
पंजाब की टीम में अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, क्रिस वोक्स और सैम करन जैसे गेंदबाज भी मौजूद हैं। हर्षल पटेल के आने से डेथ ओवर्स में टीम की गेंदबाजी घातक हो गई। टीम में बैटिंग में शिखर धवन, राइली रूसो, लियम लिविंगस्टन, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा जैसे नाम हैं।

पंजाब के लिए डेविड वॉर्नर ने बनाए एक हजार से ज्यादा रन
दिल्ली कैपिटल्स में डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे शानदार बल्लेबाज हैं। अक्षर फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन डेथ ओवर्स में उनका साथ देने वाले बैटर्स कम हैं।

 

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *