न्यूज़भारत

क्या लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में शुरू हो गई हिंसा, BJP विधायक ने लगाया आरोप, EC से की ये शिकायत

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने लोकसभा चुनाव से पहले हिंसा शुरू होने का दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रविवार (24 मार्च) को एक पोस्ट में तृणमूल कांग्रेस के लोगों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने अपने पोस्ट में चुनाव आयोग (EC) को टैग करते हुए कहा- EC से आग्रह है कि अगर वे 2021 के विधानसभा चुनाव के वोटिंग के बाद की हिंसा और 2023 के पंचायत चुनावों का नरसंहार दोहराने से रोकने चाहते हैं, तो कार्रवाई करने का समय आ गया है।

ये किया दावा
सुवेंदु अधिकारी के बताया कि कैनिंग पुरबा विधानसभा क्षेत्र में TMC के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बेरहमी से हमला किया है। कैनिंग पुरबा से TMC विधायक सौकत मोल्ला के करीबी हुसैन शेख ने घटना को अंजाम दिया है। हमले में भाजपा के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए कैनिंग सब डिविजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक ने दावा किया कि कैनिंग पुरबा में सौकत मोल्ला की छवि संदेशखाली में शेख शाहजहां के समान है। सुवेंदु ने कहा- सौकत मोल्ला जैसे लोगों के पास चुनावों में धांधली करने की मशीनरी है। चुनाव आयोग को उन्हें निगरानी में रखना चाहिए। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने का यही एकमात्र तरीका है। सुवेंदु ने हुसैन शेख को गिरफ्तार करने की भी मांग की।

उपचुनाव में जमकर हुई थी हिंसा
बंगाल में 8 जुलाई 2023 में पंचायत चुनाव हुए थे। वोटिंग के दिन अलग-अलग इलाकों में हुई हिंसा में 15 लोगों की मौत हुई थी। कई जगह बैलेट पेपर फाड़े गए तो कहीं बैलेट बॉक्स को पानी में डाल दिया गया और कहीं आग लगा दी गई। मरने वालों में 8 TMC कार्यकर्ता, तीन CPI(M) कार्यकर्ता, कांग्रेस-भाजपा और ISF के एक-एक कार्यकर्ता और एक निर्दलीय कैंडिडेट का पोलिंग एजेंट शामिल थे।

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *