न्यूज़भारत

होली से पहले महाकाल मंदिर में जमकर उड़े रंग-गुलाल, मंदिर परिसर में हुआ होलिका दहन; खेली फूलों की होली

उमाकांत त्रिपाठी। होली की पूर्व संध्या पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में जमकर रंग-गुलाल उड़े। पंडे-पुजारियों और श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के संग फूलों की होली भी खेली। एक-दूसरे को रंग लगाया और होली पर्व की बधाई दी। रविवार शाम को भगवान महाकाल की संध्या आरती की गई। इस दौरान हर कोई भगवान महाकाल की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। संध्या आरती के बाद महाकाल मंदिर परिसर में ही होलिका दहन किया गया। इससे पहले पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा और अन्य पंडे-पुजारियों ने होलिका का विधि-विधान से पूजन किया। फिर होलिका की परिक्रमा की गई।

भजन संध्या का आयोजन
होलिका दहन के बाद मंदिर परिसर में ही भजन संध्या का आयोजन हुआ। सोमवार को धुलेंडी के अवसर पर भी महाकाल मंदिर में सुबह भस्म आरती के दौरान होली खेली जाएगी। रविवार सुबह भस्म आरती में भी महाकाल के साथ फूलों की होली खेली गई। उनका भांग, सूखा मेवा, चंदन, आभूषण और फूलों से राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पंडे-पुजारियों ने भगवान महाकाल के साथ ही गर्भगृह में मौजूद श्रद्धालुओं पर भी पुष्प वर्षा की।

कल मनाई जाएगी धुलेंडी
कल यानी 25 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 4 बजे भस्म आरती में सबसे पहले महाकाल को रंग-गुलाल लगाया जाएगा। 26 मार्च से महाकाल की प्रतिदिन होने वाली आरती का समय भी बदल जाएगा।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 741

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *