न्यूज़भारतहेडलाइंस

देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा होली का त्योहार, अयोध्या में रामलाल की होली में क्या है खास; लगेगा खास भोग

उमाकांत त्रिपाठी। देशभर में आज (25 मार्च) होली का त्योहार मनाया जा रहा है। रविवार 24 मार्च को उज्जैन के महाकाल मंदिर के आंगन से होली की शुरुआत हुई थी। शाम से लेकर देर रात तक देश भर में होलिका दहन किया गया। भद्रा काल लगने के कारण कई जगहों पर रात 11 बजे के बाद ही होलिका दहन किया गया।

बालक राम की पहली होली
इस बार अयोध्या के राम मंदिर में विराजे बालक राम की भी पहली होली है। नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-NBRI) ने भगवान के लिए कचनार के फूलों से खास गुलाल बनाया है। वहीं, मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि रामलला को कचौड़ी, गुजिया, खीर, पूड़ी समेत अन्य व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। होली की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लेह में जवानों के साथ होली मनाई।

अनोखी होली परंपरा
राजस्थान के बांसवाड़ा के घाटोल में लोगों ने एक-दूसरे पर लकड़ियां फेककर होली मनाई।यह पाटीदार समाज की 564 साल पुरानी परंपरा है, जिसमें लोग होली की जलती लकड़ियां एक दूसरे पर फेंकते हैं। होली की पूर्व संध्या पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में जमकर रंग-गुलाल उड़े। पंडे-पुजारियों और श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के संग फूलों की होली भी खेली। एक-दूसरे को रंग लगाया और होली पर्व की बधाई दी।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *