न्यूज़भारत

JNU छात्र संघ चुनाव में 27 साल बाद दलित प्रेसिडेंट, चारों सीटों पर लेफ्ट ने किया क्लीन स्वीप

उमाकांत त्रिपाठी। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (JNUSU) चुनाव में लेफ्ट ने ABVP को हराकर चारों सीटों- प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी पर जीत हासिल की है। 2973 वोट पाकर धनंजय स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट बने। इस जीत के साथ ही JNU छात्र संघ को 27 साल के बाद लेफ्ट की तरफ से दलित प्रेसिडेंट मिला है। इसके पहले 1996-97 में बट्‌टी लाल बैरवा पहले दलित प्रेसिडेंट बने थे।

लेफ्ट का क्लीन स्वीप
लेफ्ट के धनंजय ने ABVP के उमेश चंद्र अजमीरा को 934 वोटों से हराया। वाइस प्रेसिडेंट अविजीत घोष ने 2649 वोट पाकर ABVP की दीपिका शर्मा को 1104 वोटों से हराया।

जेएनयू में 4 साल बाद चुनाव
जनरल सेक्रेटरी पोस्ट पर लेफ्ट की प्रियांशी आर्य को 3307और ABVP के अर्जुन आनंद को 2309 वोट मिले। जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर लेफ्ट कैंडिडेट मोहम्मद साजिद ने 2893 वोट पाकर जीत हासिल की। वहीं, ABVP के गोविंद दांगी को 2496 वोट मिले। JNU में 4 साल बाद चुनाव हुए हैं। 22 मार्च को रिकॉर्ड 73% वोटिंग हुई थी। पिछले 12 साल में यह पहली बार है जब इतने वोट पड़े हों। इससे पहले 2019 में 67.9% मतदान हुआ था।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *