न्यूज़भारत

कांग्रेस विधायक के विवादित बयान पर भड़कीं साइना नेहवाल, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

उमाकांत त्रिपाठी। कर्नाटक कांग्रेस विधायक शमणूर शिवशंकरप्पा (92) ने दावणगेरे लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वर पर ताना कसा है। उन्होंने कहा कि गायत्री सिद्धेश्वर की क्या क्वॉलिफिकेशन है, उन्हें तो लोगों के बीच प्रभावी भाषण देना भी नहीं आता। वह किचन में सिर्फ खाना बनाने लायक है।

शिवशंकरप्पा ने कहा कि सब जानते हैं कि सिद्धेश्वरा चुनाव जीतकर PM मोदी को कमल का फूल तोहफे में देना चाहती थीं। हालांकि, पहले उन्हें दावणगेरे की परेशानियां तो समझ में आएं। हमने इलाके में विकास कार्य किया है। भाजपा ने शिवशंकरप्पा की टिप्पणी की निंदा की है और चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज करा दी है।

साइना ने की अलोचना
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कांग्रेस विधायक के इस बयान की आलोचना की। साइना ने शनिवार (30 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा- कर्नाटक के एक टॉप लीडर ने कहा कि महिलाओं को किचन तक ही सीमित रहना चाहिए। ऐसी लैंगिक टिप्पणी कम से कम उस पार्टी से उम्मीद नहीं की जा सकती, जो लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देती है।

क्या बोलीं साइना नेहवाल
साइना ​​​​​​​ने कहा- जब मैंने खेल के मैदान पर भारत के लिए मेडल जीते तो कांग्रेस पार्टी मुझे क्या करते हुए देखना पसंद करती? जब सभी लड़कियां और महिलाएं अपनी पसंद के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सपना देखती हैं, तो हम ऐसी बातें क्यों करें?

Related Posts

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *