न्यूज़भारतमनोरंजन

जेल से छूटे फिर केस दर्ज के चंगुल में फंसे एल्विश यादव, अब इस मामले में दर्ज हुई FIR

खबर टीम इंडिया की। फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को जेल से निकले अभी चंद दिन ही हुए हैं कि उनके खिलाफ एक और FIR दर्ज कर दी गई है. इस मामले में सिंगर फाजिलपुरिया का नाम भी शामिल है. बता दें कि उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं और पिछले कुछ समय के अंदर एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज हुई ये तीसरी शिकायत है.

फिर मुश्किलों से घिरे
फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव का मुश्किलों के साथ जैसे मानो चोली-दामन का साथ हो. एक केस खत्म हो नहीं रहा है कि एक नया केस सामने आ जा रहा है. ऐसा ही देखने को एक बार फिर से मिल रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो एल्विश यादव के खिलाफ फिर से FIR दर्ज कर दी गई है. सिर्फ एल्विश ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है. ये मामला भी सांपों से जुड़ा हुआ है.

ये है पूरा मामला
मामले की बात करें तो गुरुग्राम के सैक्टर 71 की एक अदालत ने एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ मॉल में सांपों के साथ शूटिंग करने के आरोप में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. इसके बाद बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज कर दिया गया है. दोनों के खिलाफ सांपों का गलत इस्तेमाल करने और सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए शिकायत दर्ज की गई है. पिछले कुछ समय में दिल्ली एनसीआर में ये एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज हुई तीसरी शिकायत है. हाल ही में वे 7 दिन जेल में बिताने के बाद बाहर आए और उन्होंने इस दौरान कहा कि जो हो गया वो हो गया. वे अब नए सिरे से जीवन की शुरुआत करना चाहते हैं. मुख्य न्यायिक मेजिस्ट्रेट मनोज कुमार राणा ने इसपर बात करते हुए कहा- शिकायतकर्ता के प्वाइंट्स को सुनकर और फाइल की पूरी तरह से जांच करने के बाद ये नतीजा निकला है कि शिकायत से अपराध का खुलासा हो रहा है और ये मामला पूरी तरह से पुलिस को सौंपने लायक है. इसकी सत्यता का आकलन केवल निष्पक्ष जांच के जरिए ही किया जा सकता है.

8 दिन पहले आए जेल से बाहर
बता दें कि इससे पहले एल्विश यादव को दो मामले में राहत मिल गई है. 17 मार्च को उन्हें रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई के मामले में गिरफ्तार किया गया था और इस मामले में उन्हें 22 मार्च को छुट्टी भी मिल गई थी. इसके अगले ही दिन एल्विश को यूट्यूबर सागर संग मारपीट के मामले में भूी कोर्ट से राहत मिल गई थी.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 752

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *