न्यूज़भारतहेडलाइंस

ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह ने थामा बीजेपी का दामन, बोले- बीजेपी में रहकर ही हो पाएगी जनता की भलाई

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा के भिवानी में रहने वाले ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह बुधवार को कांग्रेस को छोड़ BJP में शामिल हो गए। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। विजेंदर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे हार गए थे।

विजेंदर सिंह बोले
विजेंदर जाट समुदाय से आते हैं। ऐसे में वे लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी, राजस्थान और हरियाणा की सीटों पर असर डाल सकते हैं। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।भाजपा में शामिल होने के बाद विजेंदर ने कहा- मैं विकास और देश की तरक्की के लिए भाजपा से जुड़ा हूं। मैं चाहता हूं कि लोगों का भला कर सकूं।भाजपा में शामिल होने के बाद विजेंदर ने कहा- मैं विकास और देश की तरक्की के लिए भाजपा से जुड़ा हूं। मैं चाहता हूं कि लोगों का भला कर सकूं।

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 3 महीने पहले किया था ट्वीट
बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 3 महीने पहले एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा- राजनीति को राम-राम भाई’। उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पॉलिटिक्स से तौबा कर ली है। हालांकि इसके बाद उन्होंने इसे खारिज करते हुए राजनीति में सक्रिय रहने का भी ऐलान किया था।

विजेंदर सिंह को हरियाणा में प्रचार का प्रमुख चेहरा बना सकती है भाजपा
हरियाणा में सबसे ज्यादा 22.2 प्रतिशत जाट वोटर हैं। विजेंदर सिंह जाट हैं, ऐसे में भाजपा उन्हें लोकसभा चुनाव में हरियाणा में पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के दौरान प्रमुख चेहरा बना सकती है। हालांकि भाजपा हरियाणा में 2014 से नॉन जाट की राजनीति कर रही है। 2014 में जब भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आई थी तब भी पार्टी ने पंजाब समुदाय से आने वाले मनोहर लाल खट्‌टर को मुख्यमंत्री बनाया था। इसके बाद फिर जजपा के सहयोग से 2019 में पार्टी सत्ता में आई तो फिर से नॉन जाट चेहरे मनोहर लाल को ही मुख्यमंत्री बनाया गया।

बॉलीवुड में भी रहे है एक्टिव विजेंदर
विजेंदर सिंह ने एक्टर के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 13 जून 2014 को रिलीज हुई फिल्म फगली से की थी। फिल्म का निर्माण ग्रेजिंग गोट प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है, जिसके मालिक अक्षय कुमार और अश्विनी यार्डी हैं। हालांकि उनकी इस फिल्म को औसत से ऊपर रिव्यू मिले थे।इससे पहले 2011 में दक्षिण भारतीय डायरेक्टर आनंद द्वारा बनाई जाने वाली एक फिल्म को लेकर भी चर्चा शुरू हुई थी, लेकिन बाद में विजेंदर सिंह ने ही इसकी पुष्टि

Related Posts

Nehal Vadoliya Bold Industry: वृंदावन में शूट की गंदी फिल्म-खाया नॉनवेज, पछताई एक्ट्रेस ने किया सबसे बड़ा खुलासा

टीवी और ओटीटी की बोल्ड भूमिकाओं से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नेहल वडोलिया ने…

1 of 870

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *