न्यूज़भारतहेडलाइंस

मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़े सूर्यकुमार यादव,अगला मैच खेलते नजर आएंगे सूर्या

खबर टीम इंडिया की।मुंबई इंडियंस (MI) के बैटर सूर्यकुमार यादव इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में टीम के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। यादव नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब करने के बाद अब MI के कैप से जुड़ चुके हैं। सूर्या ने शुक्रवार को टीम के साथ प्रैक्टिस भी की।

फिटनेस प्रॉब्लम के कारण नहीं खेल सके 3 मैच सूर्य
फिटनेस प्रॉब्लम के कारण सूर्या शुरुआती तीन मैच नहीं खेल सके थे। सूर्या ने इसी साल जनवरी में जर्मनी में ग्रोइन की सर्जरी कराई थी। सूर्या ने दूसरी बार ग्रोइन इंजरी की सर्जरी कराई, जिसके बाद वे बेंगलुरु स्थित NCA में रिहैब से गुजर रहे थे।मुंबई अपना अगला मुकाबला 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े में खेलेगी। हालांकि इस मुकाबले में सूर्या के खेलने पर संशय बना हुआ है।

सूर्यकुमार ने 143.32 की स्ट्राइक रेट से IPL में बनाए हैं रन
सूर्यकुमार यादव ने IPL में अब तक खेले 139 मैचों में 143.32 की स्ट्राइक रेट से 3249 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेले 16 मैचों में 43.21 की औसत से 605 रन बनाए थे।

साउथ अफ्रीका T-20 दौरे पर चोटिल हुए थे सूर्यकुमार
सूर्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर 2023 में में खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उनके ग्राउंड से बाहर जाने के बाद उप कप्तान रवींद्र जडेजा ने टीम की कप्तानी संभाली थी, तब से वे मैदान से दूर थे।

पॉइंट टेबल में आखिरी नंबर पर है मुबंई
मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में सीजन की शुरुआत ठीक नहीं मिली। उसे अब तक खेले तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले उसे गुजरात के खिलाफ अहमदाबाद और सनराइजर्स के खिलाफ हैदराबाद में हार का सामना करना पड़ा। आखिरी मुकाबले में टीम को घर यानी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हराया।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 905

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *