न्यूज़भारतहेडलाइंस

पुष्कर में गरजे पीएम मोदी, बोले- तीसरे कार्यकाल के 100 दिन में बड़े फैसले लूंगा:तैयारी करके बैठा हूं

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में और बड़े फैसले लेने जा रहा हूं। मैं पूरी तैयारी करके बैठा हूं। दस साल में जो कार्रवाई हुई, वह ट्रेलर है। बहुत कुछ बाकी है। मोदी ने शनिवार को अजमेर के पुष्कर के मेला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा- भाजपा की सरकार देश के 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज देती है। दस साल में 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा गरीबों के खाते में सीधे भेजे हैं। कांग्रेस की सरकार में पैसा बीच में लूट लिया जाता था।

पीएम बोले
कांग्रेस के एक पीएम ने कहा था कि दिल्ली से 1 रुपए भेजते हैं तो 15 पैसा पहुंचता है। यदि 30 लाख करोड़ रुपए उनके पास होते तो क्या होता? हमने जांच की तो पता चला कि कांग्रेस ने 10 करोड़ से ज्यादा ऐसे फर्जी लाभार्थी बनवाकर रखे थे, जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ। योजनाएं उनके नाम पर चढ़ जाती थी। आपके हक का पैसा सीधे कांग्रेस के बिचौलियों के पास जा रहा था।मोदी बोले- कल (5 अप्रैल) कांग्रेस ने झूठ का एक पुलिंदा जारी किया है। यह कांग्रेस को बेनकाब करने वाला घोषणा पत्र है। आप देखें कि हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी।

पीएम मोदी बोले
नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के एक सांसद के पास 300 करोड़ रुपए नकद मिले थे। पैसा गिनते-गिनते मशीन थक गई थी। घमंडिया गठबंधन मोदी से इसलिए चिढ़ता है। कांग्रेस के लोग समझ लें, जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही खिलने वाला है। कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए रैली नहीं कर रही है, भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए कर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।पीएम ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जो चला गया, कांग्रेस ने उसे 6 साल के लिए निकाल दिया। हमारे यहां तो राम-राम सा करके प्रणाम करते हैं। राम के खिलाफ इतना गुस्सा मेरे दिमाग में नहीं बैठ रहा है।

पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार इस कामदार को गाली देते हैं। गाली देना वे अपना अधिकार मानते हैं। ये कामदार ऐसा है कि हर गाली काे पचा जाता है। ये मोदी से इसलिए नाराज हैं, क्योंकि मैं देश के गांव-गरीब के साथ चट्‌टान की तरह खड़ा हूं। जनता के पैसे को लूटना ये लोग अपना खानदानी हक समझते थे। मोदी ने दस साल में इसका परमानेंट इलाज कर दिया है। मोदी ने इनकी लूट की दुकान का शटर बंद कर दिया है, इसलिए ये लौग बौखलाए हुए हैं।

नारी शक्ति को लेकर बोले पीएम मोदी
मोदी ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। यह तभी होगा, जब देश की आधी आबादी की भागीदारी का विस्तार होगा। माताओं, बहनों और बेटियों का सुख, सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि मोदी की गारंटी है।मोदी ने कहा कि सेना में राजस्थान की चमक-दमक लंबी मूछों वाले वीर जवानों की वजह से नहीं, उनकी माताओं की वजह है। बेटी सेना में नहीं जा सकती थी, मोदी ने उनके लिए दरवाजे खोल दिए हैं। बेटियों को डिलीवरी के बाद 26 हफ्तों की छुट्‌टी दी है। महिला आरक्षण बिल से संसद में हमारी माताओं-बहनों के लिए सीटों का आरक्षण पक्का कर दिया है।पीएम ने कहा कि जो कभी साइकिल नहीं चला सकती थीं, वह आज गांव में ड्रोन उड़ा रही है। इसरो के बड़े प्रोजेक्ट्स को महिलाएं हैंडल कर रही हैं। महिला पायलट का सबसे ज्यादा प्रतिशत दुनिया में भारत में है।
पीएम ने कहा कि जो कभी साइकिल नहीं चला सकती थीं, वह आज गांव में ड्रोन उड़ा रही है। इसरो के बड़े प्रोजेक्ट्स को महिलाएं हैंडल कर रही हैं। महिला पायलट का सबसे ज्यादा प्रतिशत दुनिया में भारत में है।

 

पीएम मोदी बोले
एक करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया है। आप मुझे भरपूर आशीर्वाद दीजिए, मैं 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना चाहता हूं।
11 करोड़ महिलाओं के घर पहली बार नल से जल पहुंचा है। गर्भवती महिलाओं के खातों में 15 हजार करोड़ रुपए भेजे हैं। मुद्रा योजना में बिना गारंटी के लोन पाने वालों में 70 प्रतिशत माताएं-बहनें हैं।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *