Uncategorized

सहारनपुर में पीएम मोदी की चुनावी सभा, ​​​​​​​राहुल और अखिलेश पर कसा तंज- बोले- फिर से रिलीज हो गई 2 लड़कों की फ्लॉप फिल्म

सहारनपुर में पीएम मोदी की चुनावी सभा, ​​​​​​​राहुल और अखिलेश पर कसा तंज- बोले- फिर से रिलीज हो गई 2 लड़कों की फ्लॉप फिल्मप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में 37 मिनट तक रैली को संबोधित किया। इस दौरान PM ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि UP के दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म फिर से रिलीज हो गई है। अरे काठ की हांडी को इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे।
PM ने CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ ‌भी की। उन्होंने कहा कि योगी जी कानून व्यवस्था में रत्तीभर छूट नहीं देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति पर चलती है। हम देश को झुकने नहीं देंगे। इंडी अलायंस कमीशन के लिए और मोदी मिशन के लिए है।PM के साथ 3 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मंच पर मौजूद रहे। इनमें UP के CM योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल थे।

 

पीएम मोदी बोले
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती है। आपने मेरा काम देखा है। हर पल देश के नाम। मैं आपको कहता हूं कि 24X7 और 2047 तक मोदी का हर पल आपके नाम, देश के नाम है। इसलिए मोदी कहता है कि आपका सपना मोदी का संकल्प है।मोदी बोले- मैं आपके बेटे के भविष्य के लिए गाली खा रहा हूं
है। भ्रष्टाचारी गरीब के सपनों को लूटते हैं। अधिकारों को रोकते हैं।आपका बेटा नौकरी के लिए योग्य है, उसकी जगह किसी और को नौकरी दे दी जाए, तो आपका क्या होगा? मैं आपके बेटे के भविष्य के लिए गाली खा रहा हूं।

पीएम बोले
पीएम मोदी ने कहा कि यहां के दो लड़कों की, जो फिल्म पिछली बार फ्लॉप हो चुकी है। उसे फिर से रिलीज किया है। अरे काठ की हांडी को इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे। जिस कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी। दिग्गज महात्मा गांधी का नाम जुड़ा हुआ था।
आज देश एक स्वर से कह रहा है कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस दशकों को पहले समाप्त हो चुकी है। आज जो कांग्रेस बची है, उसके पास कोई नीति नहीं है। कल कांग्रेस ने जिस तरह का घोषणा पत्र जारी किया है। आज की कांग्रेस भारत की आकांक्षाओं से कट चुकी है। उनके घोषणा पत्र में वहीं सोच झलकती है, जो आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग और थोड़े हिस्से में वामपंथी हावी हो चुके हैं। कांग्रेस दूर-दूर तक दिखाई दे रही है।

प्रधानमंत्री बोले
मोदी ने कहा कि सपा तो हर घंटे उम्मीदवार बदल रही है। कांग्रेस के हालात और विचित्र है, उसे उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं। जिसे कांग्रेस गढ़ मान रही थी, वहां भी हिम्मत नहीं पड़ रही है। मैंने तो देखा कि जहां कांग्रेस ने टिकट दिया। उसने इस्तीफा दे दिया। इंडी अलांयस अस्थिरता का नाम बन चुका है।मोदी ने कहा कि मैं एक आंकड़ा में आपको देता हूं आप लोग क्या उसे याद रखेंगे? सभी किसानों को बताइएगा। दुनिया के कई देश में यूरिया का एक थैला 3000 रुपए में मिलता है। हमारे यहां किसानों का यूरिया का यह थैला 300 रुपए से भी कम में मिलता हूं।हम भारत को विकसित देश बनाने के मिशन में जुटे हैं। वहीं, दूसरी तरह हमारे विरोधी सत्ता पाने के लिए तड़प रहे हैं। छटपटा रहे हैं। मैं देश का पहला चुनाव देख रहा हूं, जहां विपक्ष जीत का दावा नहीं कर रहा है। बल्कि विपक्ष इसलिए चुनाव लड़ रहा है कि भाजपा की सीटें 370 और NDA की 400 से कम की जा सके, इसलिए चुनाव लड़ रहा है।

पीएम मोदी बोले
मोदी ने कहा कि मैंने संकल्प लिया था कि आपके आशीर्वाद से हर स्थिति, हर परिस्थिति को बदलूंगा, निराशा को आशा में बदलूंगा, आशा को विश्वास में बदलूंगा। आपने अपने आशीर्वाद में कोई कमी नहीं रखी और मोदी ने अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ी।
मोदी बोले-योगी जी कानून व्यवस्था में रत्तीभर छूट नहीं देने वाले

पीएम बोले
पीएम मोदी ने कहा कि सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी की ख्याति दूर-दूर तक है। इसलिए हम बार-बार कहते हैं वोकल फॉर लोकल। मोदी और योगी आपके उत्पादों की बिक्री बढ़ाना चाहते हैं।क्या इंडिया गठबंधन के नेताओं से आपने यह बातें कभी सुनी हैं। एकता मॉल बनाने जा रहे हैं। उसमें सभी उत्पाद मिलेंगे।हम देश के प्रोडक्ट को हर राज्य में पहुंचाना चाहते हैं। हमारे योगी जी तो कानून व्यवस्था में रत्ती भर भी छूट नहीं देने वाले हैं। अपराधियों दंगाइयों को काबू किया।

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा कि आज शुभ अवसर है। बहुत कम वक्त में भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में देशवासी जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों को भरोसा जीता है। दिल जीता है। इसका कारण है भाजपा राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रनीति पर चल रही है। यह भाजपा का नारा नहीं, बल्कि आर्टिकल ऑफ फेथ है।
यह हमारे संकल्प, रगों में हैं। हमारे लिए देश से बड़ा कुछ भी नहीं है। देश से बड़ा कुछ और हो भी नहीं सकता है।भाजपा के लोग सत्ता के लिए नहीं जुड़ते हैं, बल्कि एक मिशन के लिए जुड़ते हैं। इसलिए भाजपा ने अपने सिद्धांत को राजनीतिक स्वार्थ को छोड़कर रखा है।

Related Posts

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

अपनी दुल्हनिया संग पीएम मोदी से मिलने पहुंचे नीरज चोपड़ा, बताया किस बारे में हुई बातचीत

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आज सुबह 7, लोक कल्याण मार्ग पर…

दिल्ली हाईकोर्ट में वकील का झूठा दावा – जज सौरभ बनर्जी ने लगाई कड़ी फटकार, जानें क्या है मामला?

उमाकांत त्रिपाठी । दिल्ली उच्च न्यायालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब…

फिजिकल होने से मना करती थी पत्नी… शक होने पर किया पीछा, फिर बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ा फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा के गुरुग्राम की एक मल्टी नेशनल कंपनी (MNC) में काम करने…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *