न्यूज़भारतहेडलाइंस

PM मोदी-शाह ने की मतदाताओं से खास अपील, कहा- इस बार वोटिंग का रिकॉर्ड बनाएं

उमाकांत त्रिपाठी। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वह बढ़-चढ़कर वोट करें।

वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। ‘उन्होंने आगे कहा, ‘पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है!’

आपके एक वोट में आत्मनिर्भर भारत बनाने की शक्ति: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज का दिन महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, ‘आज एक महत्त्वपूर्ण दिन है, जब देश में प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। इस चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें, क्योंकि आपके एक वोट में सुरक्षित, विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने की शक्ति है। आपका एक वोट सिर्फ एक लोकसभा या प्रत्याशी का परिणाम तय करने के लिए नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा आग्रह है कि एक ऐसा मजबूत और निर्णायक नेतृत्व चुनें, जिसने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण से देश को मुक्त करने के साथ-साथ अपने वादों को पूरा करके दिखाया हो। जिसने विकास को गति देने के साथ सीमाओं को सुरक्षित भी किया हो, हर गरीब तक स्वास्थ्य, घर, बिजली व गैस जैसी सुविधाएं पहुंचायी हो और भारत की संस्कृति व सांस्कृतिक प्रतीकों को संरक्षित किया हो।’

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *