न्यूज़भारतहेडलाइंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार करेंगे एमपी का दौरा ,वहीं दमोह में करेंगे चुनावी सभा

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए हो रहे मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दमोह में चुनावी सभा करेंगे। दूसरे चरण में दमोह समेत एमपी की 6 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। दूसरे चरण की इन सीटों में टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद शामिल हैं।

पीएम मोदी आएगें एमपी
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 12 दिन में चौथी बार एमपी आ रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने 7 अप्रैल को जबलपुर में रोड शो किया था। 9 अप्रैल को उन्होंने बालाघाट में सभा की थी। 14 अप्रैल को नर्मदापुरम के पिपरिया में सभा की। अब 19 अप्रैल को वे दमोह आ रहे हैं।

पीएम मोदी दमोह के इमलाई गांव में करेंगे सभा
पीएम मोदी की सभा दमोह से सटे इमलाई गांव में होगी। यहां करीब 45 एकड़ एरिया में सभा स्थल तैयार किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी शुक्रवार दोपहर 1:15 बजे पर खजुराहो पहुंचेंगे। वहां से 1:45 बजे हेलिकॉप्टर से दमोह आएंगे। यहां सभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 2:45 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 904

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *