न्यूज़भारतहेडलाइंस

ईडी ने बढ़ाई शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें, फ्लैट अटैच कर 97 करोड़ की प्रॉपर्टी हुई कुर्क

खबर टीम इंडिया की।प्रवर्तन निदेशालय ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क की है। इसमें शिल्पा शेट्‌टी का जुहू वाला फ्लैट और राज कुंद्रा के नाम पर रजिस्टर्ड बंगला और इक्विटी शेयर शामिल हैं। मामला 2002 के बिटकॉइन पॉन्जी स्कीम घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। ED ने X पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है।

शिलपा शेट्टी – राज कुंद्रा के वकील ने दिया बयान
ED के एक्शन के बाद राज और शिल्पा के वकील प्रशांत पाटिल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ED की जांच में राज और शिल्पा पूरा सहयोग करेंगे। वहीं, हमें निष्पक्ष जांच पर भी पूरा भरोसा है।ED ने वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड और आरोपी दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और अन्य के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस में दर्ज कई FIR के आधार पर जांच शुरू की थी।

बिटकॉइन पॉन्जी स्कीम से जुड़ा है मामला
जांच एजेंसी का आरोप है कि आरोपियों ने बिटकॉइन के रूप में हर महीने 10% रिटर्न के झूठे वादे के साथ लोगों से बिटकॉइन (2017 में ही 6600 करोड़ रुपए कीमत) के रूप में बड़ी रकम इकट्‌ठा की थी। इन बिटकॉइन का इस्तेमाल बिटकॉइन माइनिंग में होना था, लेकिन प्रमोटरों ने निवेशकों को धोखा दिया और गलत तरीके से अर्जित बिटकॉइन को ऑनलाइन वॉलेट में छिपा दिया।

पोर्नोग्राफी केस में जेल जा चुके हैं राज कुंद्रा
राज को मोबाइल ऐप पर अश्लील फिल्में बनाने और अपलोड करने के आरोप में जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था। करीब 2 महीने बाद उन्हें जमानत मिली थी, जिसके बाद 2022 में उन्होंने CBI से अपनी बेगुनाही की अपील की थी। राज ने आरोप लगने से लेकर जेल में बिताए 2 महीने की अपनी पूरी कहानी पिछले साल फिल्म ‘UT 69’ के जरिए लोगों को बताई।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *