न्यूज़भारतहेडलाइंस

घर पर फायरिंग के बाद पहली बार पब्लिकली नजर आए सलमान, सुरक्षा घेर में एयरपोर्ट पर हुए क्लिक

खबर टीम इंडिया की।सलमान खान को आज यानी शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। सलमान कड़ी सिक्योरिटी के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे। बता दें, हाल ही में सलमान के घर पर फायरिंग की गई थी। इस घटना के बाद सलमान पहली बार एयरपोर्ट पर दिखाई दिए हैं। इस दौरान एक्टर रिब्ड जीन्स और ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आए। सलमान ने हाल ही में फिल्म ‘सिकंदर’ की अनाउंसमेंट की थी। खबर है कि फिल्म की शूटिंग मई से शुरू की जाएगी। इस फिल्म को साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदास डायरेक्ट करेंगे, जो इससे पहले ‘गजनी’, ‘हॉलीडे’ और ‘अकीरा’ जैसी हिंदी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर होंगे।

सलमान खान कृति सेनन एयरपोर्ट पर नजर आए
सलमान के अलावा एयरपोर्ट पर कृति सेनन भी नजर आईं। कृति हाल ही में फिल्म ‘क्रू’ में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ करीना कपूर और तब्बू भी दिखी थीं। कृति ने पैपराजी के सामने पोज दिया। कृति के अलावा एयरपोर्ट पर आदित्य रॉय कपूर, नुसरत भरूचा और माहिरा खान को भी देखा गया।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *