न्यूज़भारतहेडलाइंस

13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी: 11 बजे तक त्रिपुरा में हुआ सबसे ज्यादा मतदान; बंगाल में हुई बीजेपी-तृणमूल में झड़प

 

उमाकांत त्रिपाठी।18वीं लोकसभा चुनाव के लिए सेकेंड फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है। यह शाम 6 बजे खत्म होगी। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 36.42% और सबसे कम महाराष्ट्र में 18.83% वोटिंग हुई है।
तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल की दो लोकसभा सीटों बालूरघाट और रायगंज में सेंट्रल फोर्सेस महिलाओं को वोटिंग से रोक रही हैं। बालूरघाट में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और तृणमूल वर्कर्स के बीच झड़प भी हुई।

सेकेंड फेज में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला है मौजूद
सेकेंड फेज में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और 3 फिल्मी सितारे मैदान में हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर और हेमा मालिनी की सीट पर भी वोटिंग हो रही है।
आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज दोबारा वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर दो फेज में चुनाव की घोषणा की थी।2019 में सेकेंड फेज की सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 1,198 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है।
इससे पहले 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज के बाद 5 फेज की वोटिंग 1 जून तक खत्म होगी। इसके बाद 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी।

बंगाल में भाजपा समर्थक की मौत
चुनाव से पहले पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा समर्थक की डेड बॉडी मिली है। मृतक 18 साल का दिनबंधु धनंजय मिद्दा है। भाजपा ने TMC समर्थकों पर धनंजय की हत्या का आरोप लगाया है।भाजपा ने सोशल मीडिया पर लिखा- धनंजय के पिता सुदर्शन गोरामहल गांव में भाजपा के एक्टिव वर्कर हैं। धनंजय बुधवार से ही अपने घर से लापता था। गुरुवार को उसकी लाश फांसी पर झूलती हुई मिली। उसके शरीर पर भी चोट के निशान हैं।कर्नाटक के चिक्काबल्लापुरा में चुनाव आयोग ने 4.8 करोड़ की नकदी जब्त की है। आयोग ने शुक्रवार को बताया कि गोविंदप्पा नाम के शख्स के घर से गुरुवार को कैश मिला। जांच करने के बाद भाजपा कैंडिडेट के.सुधाकर के खिलाफ मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *