न्यूज़भारतहेडलाइंस

मालदा में पीएम मोदी की जनसभा: जनता से की वोट डालने की अपील, बोले- लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था

उमाकांत त्रिपाठी।
देश में आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. अब तक की जो खबरें आ रही हैं, सुबह से ही लोग उत्साह और उमंग के साथ लोकतंत्र का उत्सव मना रहे हैं. जो लोग मतदान के लिए उत्साह से निकल पड़े हैं, मैं उनका बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं. मुझे विश्वास है टीएमसी और कांग्रेस जैसे दल पहले चरण में पस्त हो गए थे. वो सब दूसरे चरण में ध्वस्त हो जाएंगे. ये कहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है. उन्होंने पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए टीएमसी और कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया।

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा, ‘एक समय था जब बंगाल पूरे देश के विकास का नेतृत्व करता था. लेकिन, पहले लेफ्ट वालों ने और फिर TMC वालों ने बंगाल की इस महानता को चोट पहुंचाई, बंगाल के सम्मान को चूर-चूर कर दिया, विकास पर रोक लगा दी. TMC के राज में बंगाल में एक ही चीज चलती है और वो ह हजारों करोड़ के स्कैम. घोटाले TMC करती है और भुगतान बंगाल की जनता को करना पड़ता है।

पीएम मोदी बोले
पीएम मोदी ने कहा कि आपका इतना प्यार देखकर लगता है कि मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या अगले जन्म में मैं बंगाल में किसी मां की गोद में जन्म लूंगा. उन्होंने कहा कि बंगाल के 50 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के 8 हजार करोड़ रुपये सीधे भेजे गए हैं, लेकिन TMC सरकार को देखिए, वो आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ती. मैं केंद्र से बंगाल के विकास के लिए, यहां की सरकार को जो पैसा भेजता हूं, वो TMC के नेता, मंत्री और तोलाबाज मिलकर खा जाते हैं।उन्होंने कहा, ‘मां-माटी-मानुष की बात कहकर सत्ता में आई TMC ने सबसे बड़ा विश्वासघात यहां की महिलाओं से ही किया है. जब BJP सरकार ने मुस्लिम बहनों को अत्याचार से बचाने के लिए तीन तलाक खत्म किया, तो TMC ने इसका विरोध किया. संदेशखाली में महिलाओं पर इतने अत्याचार हुए और TMC सरकार आखिर तक मुख्य आरोपी को बचती रही।

पीएम बोले
प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी और कांग्रेस को जोड़े रखने का सबसे बड़ा चुंबक तुष्टिकरण है. तुष्टिकरण के लिए ये दोनों पार्टियां कुछ भी कर सकती हैं. इसकी खातिर ये लोग देशहित में लिए गए हर निर्णय को वापस पलटना चाहते हैं. इनके बीच तुष्टिकरण का कॉम्पिटिशन चल रहा है. टीएमसी सरकार बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लाकर बसाने का काम करती है. इन घुसपैठियों को आपकी जमीन और खेत पर कब्जा करवाती है. कांग्रेस आपकी संपत्ति ऐसे वोट बैंक में बांटने की बात कर रही है।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *