न्यूज़भारतहेडलाइंस

राजगढ़ में अमित शाह की जनसभा, बोले- दिग्विजय की राजनीति से परमानेंट विदाई करो:आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर थे। सबसे पहले अशोकनगर पहुंचे। यहां पर गुना सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा ‘ गुना वालों आपको दो-दो नेता मिलेंगे। ज्योतिरादित्य भी मिलेंगे और केपी यादव भी मिलेंगे। केपी यादव ने इस क्षेत्र की बहुत अच्छी सेवा की है, उनकी चिंता आप मुझ पर छोड़ देना, आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है।

शाह बोले
अमित शाह ने कहा- गुना वालों आपका यह महाराज विकास को लेकर सबसे ज्यादा समर्पित है। सिंधिया घराने ने इस क्षेत्र का लालन-पालन अपने बच्चे जैसे किया है। मैं राजा साहब के लिए वोट मांगने आया हूं। सिंधिया मेरे मित्र भी हैं, भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं। इन्हें जिताते हुए यह याद रखना, सिंधिया को दिया एक वोट नरेंद्र मोदी को जाएगा।इसके बाद वे दिग्विजय के गढ़ राजगढ़ के खिलचीपुर में चुनावी सभा करने पहुंचे। यहां पर बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजगढ़ को बंटाढार करना है क्या? दिग्गी राजा क्या मैंडेट मांगने आए थे। भागकर भोपाल चले गए, अब राजगढ़ आए हो। दिग्गी राजा के साथ बंटाढार शब्द जुड़ गया है। यहां बंटाढार करना है क्या।

अमित शाह बोले
उन्होंने कहा अब समय आ गया है इन्हें राजनीति से परमानेंट विदाई देने का। दिग्विजय की विदाई आपको करना है। आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले। सम्मान जैसी लीड से हराकर उनकी विदाई करना। उन्हें घर पर बिठाने का काम राजगढ़ वाले करें, यही कहने आया हूं।
बता दें, राजगढ़ सीट से दिग्विजय सिंह कांग्रेस प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला मौजूदा सांसद और बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर से है।खिलचीपुर में शुक्रवार सुबह 9 से 9:30 बजे तक तेज बारिश और आंधी चली। इससे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा स्थल पर डोम के पीछे लगा टेंट उड़ गया। टेंट में लगा माइक भी गिर गया था।

 

दिग्विजय सिंह को लेकर बोले शाह
दिग्गी राजा के सलाह से राहुल बाबा ने अपने घोषणा पत्र में किया है कि कांग्रेस सरकार आएगी तो मुस्लिम पर्सलन लॉ लाएगी। सरकार तो आनी नहीं है। फिर भी क्या ट्रिपल तलाक फिर से लाना चाहिए क्या। शरिया कानून से देश चलना चाहिए क्या। कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ लाकर पिछले दरवाजे से शरिया कानून लाना चाहती है। ये दिग्गी राजा इनसे भी दो कदम आगे हैं। भगवा आतंकवाद। शर्म करो दिग्गी राजा…

शाह ने मारा दिग्गी पर तंज
आतंकवाद को देखने के आपके चश्मे अब बेकार हो गए हैं। ये पाकिस्तान के आतंकवादी हाफिज सईद को साहब कहते हैं। ये हाफिज आपका साहब होगा। ये तो आतंकवादी है, जिसने भारत का नुकसान किया। ये जाकिर नाईक को गले लगाते हैं। संसद पर हमला करने वाले अफजल गुरू की फांसी का विरोध करते हैं। सीएए के समर्थक पर लाठी चलाने का ये काम करते हैं। बंटाधार को बता देना हम मप्र को फिर से बंटाधार नहीं होने देंगे।

सिंधिया को लेकर बोले शाह
गुना वालों आपका यह महाराज विकास को लेकर सबसे ज्यादा समर्थित है। सिंधिया घराने ने इस क्षेत्र का लालन पालन अपने बच्चे जैसे किया है।
नेशनल हाईवे मुगांवली- कुरवाई में 260 करोड़ लागत से बना। 112 करोड़ गुना में आवास योजना, 45 करोड़ से एयरपोर्ट, 83 करोड़ स्वास्थ्य केंद्र, 560 करोड़ चंदेरी माइक्रो इरीगेशन प्रोजेक्ट, 90 करोड़ मल्हारगढ़ माइक्रो इरीगेशन में लगाए। पनहेटी इरिगेजन प्रोजेक्ट, माधव राव सिंधिया बैराज निर्माण करवाया। पावर्ती, कालीसिंध और चंबल लिंक परियोजना से यहां से सूख विदा हो जाएगा।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *