न्यूज़

उन्नाव में कार हादसे में तीन लोगों की मौत

उन्नाव जिले में बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर (बड़े ट्रक) से टकरा गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

बांगरमऊ के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सुबह छह बजे आगरा की ओर जा रही कार सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि बेहटा पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

थाना पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) , अजय कुमार पांडे (46) और शुभम त्रिपाठी (28) की मृत्यु हो गई है,वहीं आशुतोष शुक्ला (36) घायल है।

ये सभी रीवा (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Posts

1 of 889

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *