न्यूज़भारतहेडलाइंस

अमित शाह के वायरल एडिटेड वीडियो पर गृह मंत्रालय ने दर्ज कराई शिकायत, देशभर में एफआईआर कराएगी बीजेपी

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो को लेकर रविवार (28 अप्रैल) को दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। इस वीडियो में शाह SC-ST और OBC के आरक्षण को खत्म करने की बात करते दिख रहे हैं। हालांकि, न्यूज एजेंसी PTI के फैक्ट चेक में ये वीडियो फेक साबित हुआ है।इस एडिटेड वीडियो को फैलाने को लेकर एक शिकायत भाजपा की ओर से की गई थी, जबकि दूसरी शिकायत गृह मंत्रालय की तरफ से की गई थी। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने देशभर में FIR दर्ज करने का फैसला किया है।

BJP ने अमित शाह के वीडियो को बताया फर्जी
BJP ने शिकायत में कहा कि अमित शाह ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षण खत्म करने को लेकर कोई बात नहीं की है। जो वीडियो वायरल किया जा रहा है वह फर्जी है। BJP ने आरोप लगाया कि मूल वीडियो में अमित शाह ने तेलंगाना में मुसलमानों के लिए असंवैधानिक आरक्षण हटाने की बात कही थी।

दिल्ली पुलिस ने फेसबुक और X से मांगी जानकारी
दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्री के एडिटेड वीडियो को लेकर X और फेसबुक को लेटर लिखा है। साथ ही दोनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जानकारी मांगी है कि ये एडिटेड वीडियो किस अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

अमित मालवीय ने तेलंगाना कांग्रेस पर लगाया आरोप
BJP के IT सेल के हेड अमित मालवीय ने 27 अप्रैल को तेलंगाना कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए इस फेक वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना कांग्रेस एडिटेड वीडियो फैला रही है, जो पूरी तरह से फेक है। इससे बड़े पैमाने पर हिंसा होने की आशंका है।उन्होंने आगे कहा कि यह फर्जी वीडियो कई कांग्रेस नेताओं ने शेयर किया है, अब वे कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *