न्यूज़भारतहेडलाइंस

गुजरात के आणंद में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस के मरने पर पाकिस्तान के निकल रहे आंसू!

उमाकांत त्रिपाठी।रधानमंत्री नरेंद्र दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। गुरुवार को PM ने आणंद की जनसभा में कहा, ‘भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। यहां कांग्रेस मर रही है तो वहां पाकिस्तान रो रहा है। कांग्रेस के लिए पाकिस्तान के आका दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है। पाकिस्तान और कांग्रेस की यह पार्टनरशिप पूरी तरह एक्सपोज हो गई है।

पीएम मोदी बोले
वहीं, पीएम ने जामनगर की जनसभा में रूपाला के बयान के चलते बीजेपी से नाराज क्षत्रियों को साधने की कोशिश भी की। उन्होंने कहा, हमारे देश के राजा-महाराजाओं ने अखंड भारत के निर्माण के लिए अपनी रियासतें दे दीं। देश उनके योगदान को कभी भूल नहीं सकता।
आगे कहा, आज जब मैं जामनगर आया तो कई पुरानी यादें ताजा हो गईं। एक बार बहुत महत्वपूर्ण घटना घटी थी भूचरमोरी के युद्ध को लेकर। मुझे हमारे क्षत्रिय समुदाय के नेताओं ने आमंत्रित किया था। तभी किसी ने मेरे कान में कहा, सर हम निमंत्रण देने आए हैं लेकिन आप मत आना। क्योंकि,

जामनगर के महाराजा ने पगड़ी पहनाकर पीएम मोदी का किया स्वागत
ऐसी मान्यता है कि भूचरमोरी के यहां जो भी मुख्यमंत्री आता है, वह अपना पद खो देता है। इसलिए कोई भी मुख्यमंत्री वहां नहीं जाता। तब मैंने उससे कहा था कि मेरे क्षत्रिय समाज के इस बलिदान के सामने मेरे मुख्यमंत्री पद का कोई महत्व नहीं है। मैं आऊंगा और मैंने आकर बहुत खुशी से उस कार्यक्रम का स्वागत किया। आज फिर से मैं जामनगर की ढेर सारी यादें लेकर आ गया।
जामनगर के महाराजा जाम साहब श्री शत्रुसल्यसिंहजी ने पगड़ी पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

रॉन्ग डिलीवरी करने वाली पार्टी है कांग्रेस पीएम बोले
मोदी ने सुरेंद्रनगर में अपनी दूसरी जनसभा में कहा- कांग्रेस हमेशा रॉन्ग डिलीवरी करने वाली पार्टी रही है। देश को आजादी दिलवाने की जगह उन्होंने देश को ही विभाजित कर दिया। देश का विकास करने के बजाय उन्होंने जो कुछ था, उसे ही लूट लिया। गरीबों का पैसा कांग्रेस के खजाने में पहुंच गया। आज ये पार्टी राम और शिव भक्तों को आपस में लड़ाना चाहती है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भगवान राम और भगवान शिव को लेकर एक खतरनाक बयान दिया था। ये हिंदू समाज को बांटने का खेल खेल रहे हैं। राम भक्तों और शिव भक्तों को आपस में लड़ाना चाहते हैं, लेकिन हमारी हजारों साल की महान परंपरा को कोई नहीं तोड़ सकता। मुगल नहीं तोड़ पाए तो अब कांग्रेस हमें तोड़ना चाहती है।

पाकिस्तान के हाथों में आज है भीख का कटोरा पीएम बोले
उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान में आतंकवाद का टायर पंक्चर हो गया है। जो देश कभी आतंक एक्सपोर्ट करता था, आज वह आटे के इम्पोर्ट के लिए दर-दर भटक रहा है। कभी जिसके हाथ में बम-गोला होता था, उसके हाथ में आज भीख का कटोरा है। कांग्रेस की कमजोर सरकार आतंक के आकाओं को डोजियर देती थी, लेकिन मोदी की मजबूत सरकार देखिए, डोजियर देने में टाइम खराब नहीं करती, आतंकियों को घर में घुसकर मारती है।’

कश्मीर से 370 हटाकर सरदार साहब को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस के शहजादे माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं, लेकिन जरा कांग्रेस मुझे जवाब दे, जिस संविधान को माथे पर रखकर नाच रहे हो, तो वहीं संविधान 75 साल तक पूरे देश में लागू क्यों नहीं होता था। मोदी के आने से पहले देश में दो संविधान, दो झंडे और दो प्रधानमंत्री हुआ करते थे।
कश्मीर में संविधान लागू नहीं होता था क्योंकि धारा 370 दीवार बनकर बैठी थी, लेकिन गुजरात से दिल्ली पहुंचे आपके इस बेटे ने धारा 370 को खत्म किया और सरदार साहब को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि दी। मैंने गुजरात में सिर्फ सरदार साहब का सबसे बड़ी स्टेच्यू बनाकर ही नहीं, बल्कि कश्मीर में तिरंगा फहराकर, सरदार साहब के सपने को पूरा किया है।

गरीबों ने कांग्रेस ही छोड़ दी पीएम बोले
‘आधी रोटी खाएंगे, इंदिरा लाएंगे’ कहने वाले आज कांग्रेस छोड़ चुके हैं। नेहरू के समय से कांग्रेस की रिमोट सरकार चल रही थी। आपने सारे चुनावी रिकॉर्ड निकाल दिए। हर मीटिंग में एक ही जुमला बोला जाता था, बेचारा, गरीब..गरीब…गरीब। दरअसल ये उनका खेल था, लेकिन जब से मोदी ने गरीबों की सुध लेनी शुरू की, गरीबों ने कांग्रेस ही छोड़ दी।

मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस पीएम बोले
PM ने कहा, ‘आज कांग्रेस कहती है कि ‌‌BJP 400 सीटें इसलिए मांग रही है, जिससे कि आरक्षण खत्म कर सके। जबकि खुद ही धर्म के आधार पर ST, SC, OBC और पिछड़े वर्ग को मिले आरक्षण में कटौती कर मुस्लिमों को आरक्षण देना चाहती है।
ये लोग कर्नाटक में यह प्रयोग कर चुके हैं। कर्नाटक में रातों-रात सभी मुस्लिमों को OBC घोषित कर उन्हें 5 प्रतिशत आरक्षण दे दिया। ये लोग ऐसा पूरे देश में करना चाहते हैं, लेकिन यह BJP की गारंटी है कि जब तक BJP है, जब तक मोदी है, SC, ST, OBC और सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को जो आरक्षण मिला है, वह कोई नहीं छीन सकता। धर्म के आधार पर इस आरक्षण को छूने की किसी को परमिशन नहीं दी जाएगी।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *