उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बदायूं पहुंचे। अमित शाह शहर के इस्लामियां इंटर कॉलेज के खेल मैदान में दुर्विजय शाक्य के लिए जनसभा कर रहे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ये चुनाव जो है वो नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का है।
शाह बोले
इसके साथ कश्मीर से लेकर केरल तक आतंकवाद को समाप्त करने का चुनाव है। छत्तीसगढ़ से लेकर झारखंड तक नक्सलवाद को समाप्त करने का चुनाव है। पूरे यूपी को गुंडों से मुक्त कराने का यह चुनाव है। मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है तो बदायूं वालों को दुर्विजय सिंह के नाम के सामने कमल के बटन को दबना है।मुझे बताओ बदायूं वालों अयोध्या में राममंदिर बनना चाहिए था या नहीं बनना चाहिए था। 70 साल से सपा, बसपा, कांग्रेस राममंदिर को लटकाकर भटका रही थी। आपने मोदी को दूसरी बार पीएम बनाया तो पांच साल में ही केस जीता और 22 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई।
शाह बोले
अखिलेश और डिंपल बहन को निमंत्रण दिया था। राहुल बाबा और प्रियंका को भी निमंत्रण दिया था, मगर वो नहीं गए। क्योंकि वो अपनी वोट बैंक से डरते हैं। उनको डरना है तो उनको उनका डर मुबारक। हम भाजपा वाले उस वोट बैंक से नहीं डरते हैं।
शाह बोले
हमने रामलला को उनके स्थान पर बिराजा। रामलला ही नहीं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को भव्य दरबार सजाने का काम शुरू किया। बाबा महाकाल का दरबार सजाया। महाकाल लोक बनाया। सोमनाथ का मंदिर भी अब सोने का बन रहा है।मोदी ने हमारे सारे श्रद्धा केंद्रों को ऊर्जावान बनाने का काम किया है। मुझे बताओ कि ये काम सपा, बसपा और कांग्रेस कर सकती है क्या? बदायूं वालों मुझे बताओ कि कश्मीर हमारा है या नहीं?
मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर दिया शाह बोले
खरगे जी कहते हैं कि राजस्थान व यूपी वालों को कश्मीर से क्या लेना देना? खरगे साहब आप 80 पार हो गए लेकिन ये नहीं जानते कि बदायूं का बच्चा बच्चा कश्मीर के लिए जान देने को बैठा है। 70 साल से कांग्रेस धारा 370 संभालें बैठे थी। मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर दिया।जब मैं इस बिल को लेकर खड़ा हुआ तो राहुल और अखिलेश खड़े हो गए। मना किया, कहा कि वहां खून की नदियां बह जाएंगी। पांच साल हो गए लेकिन वहां खून की नदियां छोड़ो कंकड़ तक नहीं उठा। जिस लाल चौक पर कोई जा नहीं सकता था वहां जन्माष्टमी का जुलूस निकला है।
शाह बोले
10 साल तक सोनिया मनमोहन की सरकार चली। सपा बसपा का समर्थन मिला। आए दिन पाकिस्तान से आलिया मालिया आते थे बम बजाकर चले जाते थे। लेकिन कोई नहीं बोलता था। ताकि वोट बैंक नाराज न हो जाए।उरी व पुलवामा में हमला हुआ तो पाकिस्तान भूल गया था कि प्रधानमंत्री मनमोहन नहीं मोदी हैं। राहुल की दादी इंदिरा जी कहकर गई थीं कि गरीबी हटाओ लेकिन इन्होंने कुछ नहीं किया। मोदी ने 80 करोड़ लोगों को पांच किलो राशन मुफ्त देने का काम मोदी ने किया।
शाह बोले
12 करोड़ घरों में शौचालय बनाए, घर बनाए, 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया। बदायूं वालों सब को दोनों कोरोना के टीके लगे हैं कि नहीं लगे हैं। लेकिन 25 पैसा भी नहीं लिया। मोदी जी जब टीका लेकर आए तो अखिलेश व राहुल बोले कि मत लगाइए ये तो मोदी का टीका है।सब ने लगा लिया तो इन दोनों ने भी लगवा लिया। कोरोना जैसी महामारी में भी राजनीति की। यहां यादव समाज बड़ी मात्रा में है। अखिलेश खुद को यादवों का कहते हैं। लेकिन उन्हें अपने परिवार के सिवाए कोई यादव नहीं दिखता।
शाह बोले
अमित शाह ने आगे कहा कि पहले यूपी में कट्टे बनाने की फैक्ट्री थी। अब तोपें बन रही हैं। यूपी की तोप का गोला पाकिस्तान में गिरेगा तो पता लगेगा कि कैसा है यूपी का गोला। यहां वाहन चोरी होते थे लेकिन अब वाहन बनाने की फैक्ट्रियां लग रही हैं।














